Last Updated:
Beauty Tips: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और बदलते मौसम में चेहरे की त्वचा रूखी और खिंचती हुई महसूस होना आम हो गया है. महंगे प्रोडक्ट्स काम न करने पर दादी-नानी के पुराने घरेलू नुस्खे काम आ जाते हैं. उनमें से एक है चेहरे पर देसी घी लगाना. रात को हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को साफ करके थोड़े से शुद्ध घी से हल्की मालिश करने से त्वचा रातभर पोषित होती है. विटामिन A, D, E और K से भरपूर यह उपाय त्वचा को मुलायम, चमकदार और स्वस्थ बनाता है.
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बदलते मौसम में चेहरे की त्वचा का रूखा और खिंचता हुआ महसूस होना आम बात हो गई है. महंगे क्रीम, लोशन और ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बाद भी कई लोगों को राहत नहीं मिलती. ऐसे में एक बार फिर दादी-नानी के पुराने घरेलू नुस्खे लोगों के काम आ रहे हैं. इन्हीं नुस्खों में से एक है – चेहरे पर देसी घी का इस्तेमाल, जो वर्षों से आजमाया हुआ और भरोसेमंद माना जाता है.

पुराने समय में जब बाजार में तरह-तरह के कॉस्मेटिक नहीं होते थे, तब दादी-नानी रसोई में मौजूद चीजों से ही त्वचा की देखभाल कर लिया करती थी. उनका मानना था कि शुद्ध देसी घी सिर्फ खाने के लिए ही नहीं, बल्कि त्वचा के लिए भी किसी औषधि से कम नहीं है. खासकर सर्दियों में या जब त्वचा बहुत ज्यादा सूख जाए, तब घी लगाने की सलाह दी जाती थी.

दादी-नानी के नुस्खे के अनुसार, घी लगाने का तरीका भी बेहद सरल है. रात को सोने से पहले चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धोकर साफ कर लें. इसके बाद उंगली पर थोड़ा सा शुद्ध देसी घी लें और हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं. ज्यादा रगड़ने की जरूरत नहीं होती, बस धीरे-धीरे मालिश करें और रातभर ऐसे ही छोड़ दें.
Add News18 as
Preferred Source on Google

सुबह उठकर चेहरे को सामान्य या हल्के गुनगुने पानी से धो लें. दादी-नानी कहा करती थीं कि रातभर घी त्वचा में समा जाता है और अंदर से पोषण देता है. नियमित रूप से ऐसा करने से कुछ ही दिनों में चेहरे की रूखापन कम होने लगता है और खिंचाव की समस्या भी दूर हो जाती है.

आयुर्वेद और घरेलू अनुभवों के अनुसार, घी में प्राकृतिक नमी के साथ-साथ विटामिन A, D, E और K पाए जाते हैं. ये तत्व त्वचा को मुलायम बनाने, उसकी मरम्मत करने और चमक बढ़ाने में मदद करते हैं. यही वजह है कि दादी-नानी घी को “त्वचा की ताकत” कहा करती थी और हर उम्र की महिलाओं को इसे अपनाने की सलाह देती थी.

आज के समय में भी कई लोग इस देसी नुस्खे को अपनाकर अच्छे नतीजे पा रहे हैं. खासतौर पर जिनकी त्वचा बहुत संवेदनशील होती है या जो केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से बचना चाहते हैं, उनके लिए यह घरेलू उपाय सुरक्षित माना जाता है. हालांकि, बहुत ज्यादा ऑयली स्किन वालों को इसे कम मात्रा में इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है.
.