Beauty Tips: केले के छिलके से बने फेस पैक से पाएं पार्लर जैसा नेचुरल ग्लो, स्किन बनेगी ग्लोइंग और हेल्दी

Last Updated:

Winter Skin Care Tips: अक्सर हम लोग केला खाकर उसका छिलका कचरे में फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही छिलका आपकी स्किन के लिए नेचुरल ब्यूटी बूस्टर है? जी हां, केले के छिलके से बना फेस पैक बिना किसी केमिकल के चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाता है. दाग-धब्बों को हल्का करता है और स्किन को हेल्दी बनाता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स त्वचा की गहराई से सफाई करते हैं और फ्री रेडिकल्स को हटाते हैं. नियमित इस्तेमाल से स्किन सॉफ्ट, हेल्दी और नेचुरली ग्लोइंग बनती है.

सर्दियों के मौसम में स्किन डल और बेजान होने लगती है. स्किन को सॉफ्ट बनाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं. केमिकल वाले फेस मास्क का इस्तेमाल करने से चेहरे को ज्यादा नुकसान होता है. ऐसे में आप चेहरे पर केले के छिलके का फेस मास्क लगा सकते हैं. केले के छिलके में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि स्किन की गंदगी और फ्री रेडिकल्स को हटाने में मदद करते हैं.

हेल्दी रहने के लिए लोग कई तरह के महंगे प्रोडक्ट उपयोग में लेते है जोकि काफी नुकसानदायक होता है

सर्दियों में कम नमी होने के कारण स्किन डल और रूखी नजर आने लगती है, ऐसे में स्किन को मुलायम और हेल्दी रखने के लिए लोग तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का उपयोग करते हैं जो महंगे होने के साथ-साथ केमिकल वाले भी होते हैं. ये प्रोडक्ट्स कई बार फायदे की जगह नुकसान भी करते हैं. ऐसे में आप केले के छिलके से फेस पैक तैयार कर चेहरे पर लगा सकते हैं.

यह चेहरे की चमक को भी बढ़ा देते है

केले के छिलके में ल्यूटिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, और पोटैशियम जैसे मिनरल्स उच्च मात्रा में पाए जाते हैं. ये तत्व त्वचा की कोशिकाओं को पोषण देते हैं और कसावट लाने में मदद करते हैं. इसलिए आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं. साथ ही चेहरे की चमक को भी बढाते है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके बाद 20 मिनट तक इसको रखना चाहिए और फिर पानी से धोना चाहिए

केले से बने छिलके को लगाने के लिए सबसे पहले चेहरे को साफ पानी से धोकर सुखा लेना चाहिए. अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से लगाना चाहिए. इसे करीब 20 मिनट तक सूखने देना है. कुछ समय बाद चेहरे को साफ पानी से धोकर हल्का मॉइस्चराइजर लगा सकते हैं.

इसके साथ ही यह चेहरे की ग्लोइंग में मददगार होता है

केले के छिलके से बना फेस पैक चेहरे की ड्राइनेस को कम करने में बेहद प्रभावी होता है. इसमें मौजूद प्राकृतिक तेल और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को पोषण देते हैं और उसे हेल्दी बनाए रखते हैं. नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से स्किन सॉफ्ट और स्मूद बनती है. यह फेस पैक त्वचा की नमी बनाए रखता है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने में भी मदद करता है.

इससे नेचुरली ब्राइट और सॉफ्ट होती है

केले के छिलके में कई तरह के पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा पर जमने वाली गंदगी और फ्री रेडिकल्स को हटाते हैं. इसके फेस पैक को लगाने से चेहरे की टैनिंग और पिग्मेंटेशन भी कम होता है. केले के छिलके से बने फेस पैक को लगाने से डेड स्किन आसानी से हट जाती है जिससे स्किन नेचुरली ब्राइट और सॉफ्ट होती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

केले के छिलके से बनाएं नेचुरल फेस पैक, स्किन बन जाएगी ग्लोइंग और हेल्दी

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *