Beauty Tips : सर्दी में फटती एड़ियों ने कर रखा परेशान? मूंगफली के छिलके से बनाएं धांसू क्रीम, जानें तरीका

Last Updated:

Winter beauty tips : एड़ियों का फटना आजकल लोगों के लिए एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है. ठंड के मौसम में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है. इससे निजात पाने के लिए ज्यादातर लोग तरह-तरह की दवाइयां या मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन मूंगफली का छिलका भी कारगर हो सकते हैं. मूंगफली के छिलके से एक बेहतरीन क्रैक हील क्रीम घर में ही तैयार की जा सकती है. आजमगढ़ के आयुर्वेदाचार्य डॉ. आशीष गुप्ता बताते हैं कि सर्दियों के मौसम में स्किन ड्राइनेस की समस्या बढ़ जाती है. त्वचा मॉइश्चराइज रहे और स्किन का रूखापन दूर हो, इसके लिए ये तरीका रामबाण है.

अगर आप भी फटती एड़ियों की समस्या से परेशान हैं और इसे ठीक करने के लिए महंगी-महंगी दवाइयां पर पैसे खर्च कर रहे हैं तो ऐसा न करें. आज हम आपको इस समस्या को दूर करने के लिए एक बेहतरीन, बिना खर्चे वाला और आसान इलाज बताने जा रहे हैं.

ठंड का मौसम शुरू होते ही ठंडी हवाओं और हीटर या ब्लोअर का अधिक इस्तेमाल करने से त्वचा की नमी कम हो जाती है. इससे रूखापन और स्किन फटने की समस्या देखने को मिलती है. इस मौसम में एड़ियों का फटना सबसे आम हो जाता है. अपनी फटी एड़ियों को ठीक करने के लिए मूंगफली के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं.

अक्सर मूंगफली खाते वक्त उसके छिलके को बेकार समझकर फेंक दिया जाता है, लेकिन असल में यह छिलका आपकी एड़ियों के लिए फायदेमंद हो सकता है. मूंगफली के छिलके में एंटीऑक्सीडेंट्स और नेचुरल ऑयल की मात्रा भरपूर होती है, जो ड्राई स्किन को रिपेयर करने में मदद करती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मूंगफली के छिलके से आप घर में ही आसानी से ट्रैक हील क्रीम बना सकते हैं. फटी एड़ियों को ठीक करने के लिए दादी नानी का ये नुस्खा आपके लिए बेहद कारगर साबित हो सकता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको मूंगफली के छिलके के साथ-साथ शहद, नारियल का तेल और कच्चा दूध इकट्ठा करना होगा.

इस फुट मास्क को बनाने के लिए हमें सबसे पहले सूखे हुए मूंगफली के छिलकों को अच्छी तरह से पीसना होगा. आप चाहें तो इसके लिए मिक्सी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. छिलके को पीसकर उसका पाउडर तैयार कर लें. इसके बाद एक बाउल में दो चम्मच मूंगफली के छिलके के पाउडर में नारियल का तेल और शहद डालकर इसे अच्छी तरह मिलाएं.

ये मिश्रण फटी एड़ियों को भरने के लिए बेहद कारगर है. मिश्रण तैयार होने के बाद अब बारी है इसमें थोड़ा कच्चा दूध मिलाने की, जिससे यह एक गाढ़े पेस्ट की तरह तैयार हो जाएगा. इस तरकीब से आपका मैजिक फुट मास्क बनकर तैयार है.

इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको अपने पैरों को गुनगुने पानी से भिगोकर अच्छी तरह साफ करना होगा. इसके बाद तैयार हुए पेस्ट को अपनी एड़ियों और पैरों पर लगाकर तकरीबन 5 से 7 मिनट तक हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें. ऐसा करने से एड़ियों में मौजूद डेड स्किंस बाहर निकल जाएंगी.

अच्छी तरह से मसाज करने के बाद तकरीबन 15 से 20 मिनट तक इसे लगा रहने दें. इसके बाद अपने पैरों को अच्छी तरह से धुल कर अपना पसंदीदा मॉइश्चराइजिंग क्रीम लगाकर मौजा पहन लें. आप चाहे तो असरदार रिजल्ट के लिए इस हफ्ते में दो से तीन बार ट्राई कर सकते हैं.

homelifestyle

सर्दी में फटती एड़ियों ने कर रखा परेशान? मूंगफली छिलके से पाएं मुक्ति, जानें

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *