Last Updated:
दिवाली पर दीपिका पादुकोण जैसी रॉयल लुक के लिए लो बन विथ गजरा, सॉफ्ट कर्ल्स, ब्रेडेड क्राउन, साइड-स्वेप्ट वेव्स और हाई पोनीटेल ट्रेंडी हेयरस्टाइल्स चुनें.
दिवाली का त्योहार सिर्फ घर सजाने का नहीं, बल्कि खुद को भी खूबसूरती से संवारने का मौका होता है. हर लड़की चाहती है कि वो इस दिन सबसे अलग और ग्लैमरस दिखे. लेकिन खूबसूरती सिर्फ आउटफिट या मेकअप से नहीं निखरती, बल्कि हेयरस्टाइल भी आपके पूरे लुक को कंप्लीट करता है. चाहे आपके बाल लंबे हों या छोटे, अगर आपने सही हेयरस्टाइल चुन लिया तो पूरा लुक दीपिका पादुकोण जैसा रॉयल और एलीगेंट लग सकता है. आइए जानते हैं दिवाली के लिए 5 ऐसे ट्रेंडी और आसान हेयरस्टाइल जो आपको बनाएंगे सबसे खूबसूरत.
अगर आप साड़ी या लहंगे में ट्रेडिशनल लुक प्लान कर रही हैं, तो लो बन पर गजरा या फ्लोरल जूड़ा सबसे बेस्ट ऑप्शन है. ये हेयरस्टाइल क्लासिक होने के साथ-साथ बहुत एलीगेंट भी लगता है. बालों में थोड़ा सा सीरम लगाकर उन्हें स्मूद करें. फिर गर्दन के पास एक बन बना लें और उसके चारों ओर ताजा गजरा लपेट दें. अगर ताजा फूल न मिलें तो आर्टिफिशियल गजरा भी यूज कर सकती हैं. ये लुक साड़ी, कुर्ता सेट या अनारकली सूट के साथ परफेक्ट लगता है.
सॉफ्ट कर्ल्स विथ सेंटर पार्टिंग – ग्लैमरस और मॉडर्न
अगर आपके बाल खुले ज्यादा अच्छे लगते हैं, तो सॉफ्ट कर्ल्स एक शानदार चॉइस है. ये लुक बहुत ही मॉडर्न और फेमिनिन लगता है. दीपिका पादुकोण अक्सर रेड कार्पेट पर इसी लुक में नजर आती हैं. हेयर कर्लर या स्ट्रेटनर की मदद से बालों में लूज कर्ल्स बनाएं और फिंगर्स से उन्हें थोड़ा ओपन करें ताकि बालों में वॉल्यूम दिखे. एक सेंटर पार्टिंग करें और बालों के एंड्स पर थोड़ा सा हेयर ऑयल या शाइन स्प्रे लगाएं. ये हेयरस्टाइल वेस्टर्न ड्रेस या फ्यूजन आउटफिट दोनों के साथ जमेगा.
ब्रेडेड क्राउन हेयरस्टाइल – प्रिंसेस जैसा एहसास
अगर आप कुछ यूनिक और क्यूट चाहती हैं, तो ब्रेडेड क्राउन यानी बालों की चोटी बनाकर उसे सिर के चारों ओर रैप करने वाला स्टाइल ट्राय करें. बालों को दो हिस्सों में बांटकर दोनों साइड्स से चोटी बनाएं और उन्हें क्रॉस करते हुए ऊपर पिन कर दें. चाहें तो इसमें छोटे फूल या हेयर पिन्स लगा सकती हैं. यह स्टाइल छोटे बालों पर भी खूबसूरत लगता है और फेस्टिव मौकों पर बेहद आकर्षक दिखता है.
साइड-स्वेप्ट वेव्स – मिनिमल लेकिन स्टाइलिश
अगर आप ज्यादा झंझट वाला हेयरस्टाइल नहीं चाहतीं, तो साइड-स्वेप्ट वेव्स आपके लिए बेस्ट हैं. बालों को एक साइड में लेकर हल्के वेव्स बनाएं. सामने की कुछ लटें चेहरें पर गिरने दें ताकि लुक नैचुरल लगे. एक साइड में खूबसूरत हेयरपिन या स्टेटमेंट क्लिप लगाएं. यह लुक इंडो-वेस्टर्न या प्लेन साड़ी पर गॉर्जियस दिखता है.
बालों को स्टाइल करने से पहले हमेशा हीट प्रोटेक्शन सीरम लगाएं ताकि बाल डैमेज न हों. अंत में हेयरस्प्रे का हल्का इस्तेमाल करें ताकि हेयरस्टाइल पूरे फेस्टिव ईवनिंग तक टिका रहे. चाहे आपके बाल छोटे हों या लंबे, इन पांचों हेयरस्टाइल्स से आप इस दिवाली दीपिका से भी ज्यादा ग्लैमरस और स्टाइलिश दिखेंगी.
विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें
विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18… और पढ़ें
.