Last Updated:
Bathua Dal Recipe: बथुआ का पराठा, बथुआ का रायता तो आप लोगों ने खूब खाया होगा, लेकिन क्या बथुआ की दाल टेस्ट की है. अगर की भी होगी तो रीवा में बनने वाले देसी अंदाज का स्वाद आपके मुंह नहीं लगा होगा. सर्दी के इस सुपरफूड को आप घर पर आसानी से बना सकते हैं. जानें रेसिपी…
Bathua Dal Recipe: हरी साग-सब्जी खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. सर्दी आते ही मार्केट में पालक, मेथी और बथुआ जैसी कई तरह के साग मिलने लगते हैं. ऐसे में इन साग को किसी और सब्जी या फिर दाल में मिलाकर खाने से इनका टेस्ट काफी बेहतर हो जाता है. रीवा में पालक के साथ तो दाल लोग खाते ही हैं, बथुआ वाली दाल भी लोग खूब पसंद करते हैं. सर्दी के मौसम में बथुआ का साग तो सभी लोग खाते हैं, लेकिन बहुत कम ही लोग होते हैं, जो यह भी जानते होंगे कि इसकी दाल भी टेस्टी होती है. आज हम आपको रीवा में बनने वाली देसी स्वादिष्ट बथुआ दाल के बारे में बताएंगे.
बथुआ दाल बनाने की सामग्री
2 कप बथुआ के पत्ते
1 कप अरहर दाल (आप उड़द, मूंग की भी दाल ले सकते हैं)
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
4 हरी मिर्च
1/2 सब्जी मसाला
1/2 धनिया पाउडर
1 चुटकी हींग
1/2 चम्मच जीरा
1/2 राई
1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
1 प्याज
1 टमाटर
2 बड़े चम्मच घी
स्वादानुसार हरी मिर्च, नमक
धनिया पत्ती
बथुआ दाल बनाने की विधि
बथुआ का दाल बनाने के लिए सबसे पहले आप अरहर दाल/तुअर दाल को सही से धो लें. इसको पानी में 15-20 कुछ समय के लिए भिगो दें. अब कुकर में बथुआ के पत्ते, टमाटर, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, नमक डालकर धीमी आंच पर पका लें. करीब 2-3 सीटी लगने के बाद उतार लें.
बथुआ दाल में तड़का कैसे लगाएं
अब एक पैन में सरसों तेल से तड़का लगा लें. इसमें हींग, जीरा, राई अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च, प्याज डाल दें सुनहरा होने तक भूनें. फिर सब्जी मसाला, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालें. अब आप तड़के में दाल बथुआ को डालें और स्वाद के मुताबिक, इसमें नमक भी डालें. अंत में आप इसको पांच से सात मिनट के लिए और पका लें. इस तरह आप आसानी से बथुआ की दाल बना सकते हैं. अंत में आप इसके ऊपर धनिया पत्ती से गार्निश करें और देसी घी डालें. अब जीरा राइस, राइस, रोटी सलाद कुटे मिर्च के अचार के साथ परोस सकते हैं.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
.