Last Updated:
Toilet Seat Cleaning Tips: कुछ लोग अपने बाथरूम के दाग साफ करने के लिए महंगे बाथरूम क्लीनर का प्रयोग करते हैं, लेकिन वे जाते ही नहीं. अगर आप घर की इन चीजों का प्रयोग करके बाथरूम क्लीन करते हैं तो इससे एक साथ कई समस्याओं से आपको मुक्ति मिल सकती है. आइए जानते हैं आप किस तरह बाथरूम क्लिन कर सकते हैं…
Bathroom And Toilet Seat Cleaning Tips: अध्ययनों से पता चलता है कि बाथरूम सबसे ज्यादा बैक्टीरिया वाली जगह होती है. खासकर टॉयलेट सीट बैक्टीरिया के पनपने का स्थान होती है. ऐसे में यह जरूरी है कि बाथरूम को समय समय पर साफ करते रहें, ताकि परिवार के सदस्यों की सेहत अच्छी रहे. कई लोगों को लगता है कि वे बाथरूम को कितना भी और कैसे भी साफ कर लें, लेकिन दाग नहीं जाते. खासतौर पर टॉयलेट सीट के दाग, जो महीनों तक नहीं जाते. इन दागों को साफ करने के लिए कई बार महंगे बाथरूम क्लीनर का प्रयोग करते हैं लेकिन वे ऐसा रिजल्ट नहीं देते हैं, जिस तरह विज्ञापन में दिखाया जाता है. लेकिन आप बाथरूम क्लीनिंग में सेंधा नमक का प्रयोग कर सकते, जो आपको सरप्राइज कर सकता है. आइए विस्तार से जानते हैं कि बाथरूम क्लीनिंग में सेंधा नमक का प्रयोग किस तरह करें…
पहला उपाय
आपके जिद्दी बाथरूम टॉयलेट सीट को साफ करने के लिए 2 मुट्ठी सेंधा नमक, 1 मुट्ठी बेकिंग सोडा, टिशू पेपर और एक स्पंज की जरूरत पड़ेगी. इसके लिए आप सबसे पहले टॉयलेट सीट पर एक टिशू पेपर बिछाएं और उस पर दो मुट्ठी सेंधा नमक छिड़क दें. फिर बेकिंग सोडा डालें और फिर चारों तरफ हार्पिक डाल दें. अब टॉयलेट सीट साफ करने वाले ब्रश से चारों तरफ रगड़ दें. रगड़ते ही आप देखेंगे कि महीनों पुराने दाग गायब हो रहे हैं. अच्छी तरह रगड़ने के बाद, गंदगी को धोकर साफ कर दें. आपको पता भी नहीं चलेगा कि दाग कहां थे और वे साफ हो जाएंगे. हर बार बाथरूम साफ करते समय ऐसा करें. टॉयलेट सीट पर कोई दाग नहीं रहेगा और वह बिल्कुल साफ हो जाएगा.
दूसरा उपाय
बाथरूम क्लीनिंग के लिए अब आपको रासायनिक क्लीनर की जरूरत नहीं है. इन आसान तरीकों से आपका बाथरूम चमकेगा, अच्छी खुशबू देगा और कीटाणुओं से मुक्त रहेगा. प्राकृतिक टॉयलेट क्लीनर के लिए आपको तीन आसान सामग्री चाहिए. पहला नमक (250 ग्राम), जिद्दी दागों को हटाने के लिए स्क्रब का काम करता है. दूसरा बेकिंग सोडा (250 ग्राम), जो दुर्गंध को दूर करता है और गंदगी को ढीला करने में मदद करता है. तीसरा न्यूट्रल तेल (जैसे सूरजमुखी या वनस्पति तेल, 25 बड़े चम्मच), बेहतर सफाई के लिए क्लीनर को टॉयलेट बाउल पर चिपकने में मदद करता है.
इस तरह करें सफाई
इन तीनों को मिलाने पर आपको एक शक्तिशाली रसायन-मुक्त क्लीनर मिलता है, जो दाग-धब्बों, कीटाणुओं और दुर्गंध को दूर करता है. यह सफाई का तरीका बहुत आसान है और इसमें ज़्यादा मेहनत नहीं लगती. सबसे पहले, टॉयलेट बाउल में 250 ग्राम नमक, 250 ग्राम बेकिंग सोडा और 25 बड़े चम्मच न्यूट्रल ऑयल डालें. ध्यान रहे कि यह पूरी तरह से लग जाए. इसे रात भर लगा रहने दें. गंदगी, मैल और बैक्टीरिया को हटाने में समय लगता है. नमक जिद्दी दागों को हटाता है. बेकिंग सोडा गंदगी और दुर्गंध को रोकता है. तेल इस मिश्रण को दीवारों पर चिपकाने में मदद करता है.
सप्ताह में एक बार जरूर करें सफाई
अगली सुबह, टॉयलेट में सावधानी से उबलता पानी डालें. फिर गंदगी और कीटाणुओं को हटाने के लिए फ्लश करें. ज्यादा ताजगी के लिए, फ्लश करने से पहले कटोरे में थोड़ा सा नींबू का रस निचोड़ें. नींबू कीटाणुओं को मारता है, टॉयलेट को साफ करता है और अच्छी खुशबू देता है. इस प्रयोग को आप सप्ताह एक बार जरूर प्रयोग करें, ताकि बाथरूम हमेशा क्लिन रहे.
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ें
.