Last Updated:
Bastar style tomato sev sabzi recipe : रतलामी सेव की सब्जी को बस्तर मे काफी पसंद किया जाता है.यह चंद मिनटों में तैयार हो जाती है. आप इन स्टेप्स को फॉलो करके घर पर इसे बना सकते है. कुकिंग एक्सपर्ट ने आसान भाषा मे समझाया है.
बस्तर: टमाटर सेव की सब्जी ठंड के दिनों में काफी पसंद की जाती है. छत्तीसगढ़ मे खूब खाई जाने वाले पकवानों में से एक है. यह टमाटर और रतलामी सेव के साथ बनाई जाती है. आप घर के लोगों को खिलाकर सभी का दिल जीत सकते हैं. इसे बनाना बेहद आसान है और यह कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है. आप इन स्टेप्स को फॉलो करके घर पर टमाटर सेव की सब्जी बना सकते हैं. एक बार खाने के बाद बार-बार खाने का मन करेगा. इतन ही नहीं इसको ढाबों और रेस्टोरेंट में भी काफी पसंद किया जाता है.
टमाटर सेव सब्जी बनाने के लिए सामग्री
तीन टमाटर – कटी हुई, प्याज – एक कटी हुई, हरी मिर्च – कटी हुई, नमक पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच, मिर्च पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच, नमक स्वादानुसार, रतलामी सेव, एक कली – धनिया पत्ती
टमाटर सेव बनाने की विधि –
टमाटर सेव की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाही में तेल गर्म कर लीजिए. इसके बाद प्याज और मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनिए. जब प्याज और मिर्च सुनहरे हो जाएं, तब इसमें कटे हुए टमाटर डालकर पकाइए. दो मिनट पकाने के बाद हल्दी, मिर्च और स्वादानुसार नमक डालिए. अब इसे थोड़ी देर पकने दें. जब टमाटर अच्छे से पक जाएं, तो इसमें रतलामी सेव डाल दीजिए और धीमी आंच पर अच्छे से मिला लीजिए. अब एक कली कटी हुई धनिया डाल दीजिए. आप चाहे तो इस सब्जी में सब्जी मसाला भी डाल सकते है. एक मिनट बाद गैस बंद कर दीजिए. अब टमाटर सेव भुजिया तैयार है.आप इसे चावल या रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं.
About the Author
7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें
.