सेहत के लिए वरदान है तुलसी का पत्ता, शरीर को करता है डिटॉक्स, लिवर-किडनी को रखता है स्वस्थ्य, जानें उपयोग

Last Updated:

Tulsi Health Benefits: तुलसी पूजा के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है. इसके पत्तों का पानी तनाव को काम करता है. पाचन को सुधारता है. इम्यूनिटी के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसके अलावा तनाव और चिंता को भी काम करता है. इसके साथ-साथ शरीर को डिटॉक्स करने में भी अहम भूमिका निभाता है और अन्य कई बीमारियों में रामबाण इलाज का काम करता है.

तुलसी के पत्तों का पानी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है. क्योंकि यह इम्यूनिटी बढ़ाता है. तनाव कम करता है. पाचन सुधारता है. वजन घटाने में मदद करता है और सर्दी-खांसी व त्वचा संबंधी समस्याओं से राहत दिलाता है. क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं. इसे खाली पेट पीने से शरीर डिटॉक्स होता है और कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं.

Moradabad news, hindi news, up news, local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, लोकल समाचार, यूपी समाचार।

एक्सपर्ट डॉ रवि आर्या ने बताया कि तुलसी के पत्तों का पानी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) बढ़ाने में बहुत प्रभावी है, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीवायरल गुण होते हैं. जो शरीर को संक्रमण (वायरस, बैक्टीरिया) से लड़ने, सर्दी-खांसी, फ्लू जैसी सामान्य बीमारियों से बचाने और तनाव कम करने में मदद करते हैं. जिससे प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है.

Moradabad news, hindi news, up news, local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, लोकल समाचार, यूपी समाचार।

तुलसी के पत्तों का पानी तनाव और चिंता को कम करने में बहुत मददगार है, क्योंकि तुलसी एक एडाप्टोजेनिक जड़ी बूटी है, जो शरीर को तनाव से निपटने में मदद करती है. कोर्टिसोल हार्मोन को संतुलित करती है और डोपामाइन व सेरोटोनिन जैसे न्यूरोट्रांसमीटर को ठीक रखती है. जिससे मानसिक शांति और एकाग्रता बढ़ती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Moradabad news, hindi news, up news, local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, लोकल समाचार, यूपी समाचार।

तुलसी के पत्तों का पानी पाचन को सुधारने में बहुत मददगार है, क्योंकि इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण गैस, कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं. पाचन एंजाइमों को सक्रिय करते हैं और पेट को स्वस्थ रखते हैं. जिससे खाना ठीक से पचता है और पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है.

Moradabad news, hindi news, up news, local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, लोकल समाचार, यूपी समाचार।

तुलसी के पत्तों का पानी शरीर को डिटॉक्स (विषहरण) करने में बहुत प्रभावी है. क्योंकि यह लीवर और किडनी के कार्य में सुधार करता है. रक्त को शुद्ध करता है. पाचन तंत्र को ठीक रखता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है. जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और त्वचा भी चमकदार बनती है.

Moradabad news, hindi news, up news, local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, लोकल समाचार, यूपी समाचार।

तुलसी के पत्तों का पानी सर्दी-खांसी में बहुत राहत देता है, क्योंकि इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो गले की खराश, कफ और सांस की समस्याओं को ठीक करते हैं. इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और शरीर को संक्रमण से बचाते हैं. इसे काढ़ा बनाकर शहद के साथ पीना बहुत फायदेमंद है.

Moradabad news, hindi news, up news, local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, लोकल समाचार, यूपी समाचार।

तुलसी के पत्तों का पानी हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है, क्योंकि इसमें मौजूद यूजेनॉल, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट रक्तचाप को कम करने, कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने और रक्त संचार को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. जिससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सेहत के लिए वरदान है तुलसी का पत्ता, शरीर को करता है डिटॉक्स

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *