बड़वानी SP ने सेंगाव में लगाई पुलिस चौपाल: ग्रामीणों से संवाद कर सुनीं समस्याएं; बोले- संदिग्धों की सूचना तत्काल पुलिस दें – Barwani News


बड़वानी SP पद्मविलोचन शुक्ल ने बुधवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सेंगाव में पुलिस चौपाल का आयोजन किया। चौपाल में एसपी ने ग्रामीणों की समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से सुना और उनके प्रभावी समाधान के लिए अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए। साइबर धोखाधड़ी और ‘डिजिटल अरेस्ट’ से बचने की सलाह एसपी शुक्ल ने ग्रामीणों को एटीएम कार्ड के सुरक्षित उपयोग और अज्ञात फोन कॉल से बचने के तरीके बताए। उन्होंने टावर लगाने, बैंक लोन और इनाम के नाम पर होने वाली ठगी के साथ-साथ ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे नए अपराधों के प्रति सचेत किया। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना बैंक खाता नंबर या आधार कार्ड की जानकारी साझा न करें। हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की अपील यातायात नियमों पर चर्चा करते हुए एसपी ने हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की अपील की। उन्होंने स्थानीय दुर्घटनाओं का उदाहरण देते हुए समझाया कि बिना हेलमेट के सड़क हादसों में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि सुरक्षा उपकरण केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जीवन बचाने के लिए जरूरी हैं। बोले- संदिग्धों की सूचना तत्काल पुलिस दें चौपाल में महिलाओं, बच्चों और थर्ड जेंडर के कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। एसपी ने ग्रामीणों से अपील की कि गांव में आने वाले किसी भी संदिग्ध फेरीवाले या मुसाफिर की जानकारी तुरंत थाने या कंट्रोल रूम के नंबर पर दें। उन्होंने कहा कि आमजन के सहयोग से ही कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में एएसपी धीरज बब्बर, एसडीओपी दिनेश सिंह चौहान और थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। SP पद्मविलोचन शुक्ल ने कहा- पुलिस एक मित्र की तरह जनता की सेवा के लिए उपलब्ध है। जनसुरक्षा सुनिश्चित करने और समस्याओं के समयबद्ध निराकरण के लिए भविष्य में भी नियमित अंतराल पर ऐसी चौपालों का आयोजन किया जाता रहेगा। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *