Bareilly News: वायरल हो रहा है बरेली का ये कैफे! पीतल के बर्तन में मिल रही ₹80 वाली फिल्टर कॉफी, जानिए लोकेशन

Last Updated:

Bareilly News: बरेली में अब साउथ इंडियन रजनीकांत स्टाइल फिल्टर कॉफी का क्रेज़ देखने को मिल रहा है. कैफे में यह कॉफी पीने वाले युवाओं की लंबी कतार लगती है, सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा जोरों पर है और यंगस्टर्स इसे …और पढ़ें

बरेली: बरेली में अब साउथ इंडियन रजनीकांत स्टाइल फिल्टर कॉफी का क्रेज़ देखने को मिल रहा है. आपने रजनीकांत की फिल्मों में अक्सर साउथ स्टाइल फिल्टर कॉफी पीते देखा होगा, ठीक उसी तरह बरेली में अब साउथ इंडियन स्टाइल फिल्टर कॉफी पीतल के गिलास और कटोरी में सर्व की जा रही है. लोगों को साउथ और रजनीकांत स्टाइल कॉफी पीने में बहुत मज़ा आ रहा है. यह कॉफी इन दिनों सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है.

सोशल मीडिया पर कॉफी का क्रेज
सोशल मीडिया पेज पर वायरल हो रही यह साउथ इंडियन रजनीकांत स्टाइल फिल्टर कॉफी पीलीभीत बायपास स्थित श्री वडक्कम साउथ इंडियन कैफे में आने वाले ग्राहकों के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र बनी हुई है.

ऐसे होती है तैयार
साउथ इंडियन फिल्टर कॉफी बनाने के लिए सबसे पहले फिल्टर मशीन के ऊपरी हिस्से में कॉफी पाउडर डालकर हल्का दबाया जाता है, फिर धीरे-धीरे उबलता हुआ पानी ऊपर से डाला जाता है ताकि गाढ़ा काढ़ा नीचे इकट्ठा हो जाए. उबला हुआ दूध चीनी के साथ मिलाया जाता है और फिर तैयार काढ़े में डालकर झागदार मिश्रण बनाया जाता है. यह कॉफी ताजे भूनकर पिसे हुए कॉफी बीन्स से तैयार की जाती है, जो दूध के साथ मिलकर गाढ़ा, झागदार और बेहद टेस्टी पेय बनाती है.

श्री वडक्कम साउथ इंडियन कैफे की संचालिका ने न्यूज़ 18 लोकल से बातचीत में बताया कि कैफे में आने वाले लोग रजनीकांत स्टाइल फिल्टर कॉफी बहुत पसंद कर रहे हैं. युवाओं को सोशल मीडिया रील बनाने के लिए भी कैफे में आते देखा गया है. बताया कि साउथ इंडियन फिल्टर कॉफी मात्र ₹80 से शुरू होती है. इसके अलावा उनके वहां 50 से ज्यादा साउथ इंडियन डिश की वैरायटी है, जिसमें इडली, डोसा, सांभर और फिल्टर कॉफी शामिल हैं.

कैफे की लोकेशन और टाइमिंग
संचालिका ने बताया कि कैफे पीलीभीत बायपास रोड, सुरेश शर्मा नगर, बेदी इंटरनेशनल स्कूल के सामने हार्मनी अपॉइंटमेंट्स के पास स्थित है. कैफे सुबह 11:00 बजे से रात 11:00 बजे तक खुला रहता है. एयर कंडीशन और ओपन दोनों सेटिंग्स के साथ लोग यहां आकर साउथ इंडियन स्टाइल कॉफी पीना और साउथ डिश का आनंद लेना पसंद कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: हार्ट सर्जरी के बाद ये छोटी-छोटी गलतियां बन सकती हैं बड़ा खतरा, जानिए कैसे रखें दिल की सेहत का ख्याल

रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज के छात्र आशीष बताते हैं कि जब से यह साउथ इंडियन कैफे कॉलेज के पास खुला है, उन्हें फिल्टर कॉफी पीने के लिए कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ती. पढ़ाई करते समय भी वह रजनीकांत स्टाइल फिल्टर कॉफी का आनंद लेने यहां आते हैं और उन्हें यहां का स्वाद बेहद पसंद है.

Seema Nath

पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.

पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

वायरल है बरेली का ये कैफे! पीतल के बर्तन में मिल रही ₹80 वाली फिल्टर कॉफी

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *