इस महीने देशभर में 18 दिन बैंक बंद रहेंगे: दिसंबर में 4 रविवार, 2 शनिवार और क्रिसमस के अलावा 11 छुट्टी, देखें हॉलिडे लिस्ट

नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आप बैंकों की छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग (UPI, IMPS, NEFT, RTGS) और ATM के जरिए पैसे का लेनदेन या अन्य काम कर सकते हैं।

दिसंबर में अलग-अलग राज्यों में कुल 18 दिन बैंक बंद रहेंगे। RBI कैलेंडर के अनुसार, इस महीने 4 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 12 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

ऐसे में अगर आपको अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हो तो इन छुट्टियों को ध्यान में रखना चाहिए। यहां देखें दिसंबर महीने में आपके राज्य में बैंक कब-कब बंद रहेंगे…

दिसंबर में कुल 18 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा

तारीख बंद रहने का कारण कहां बंद रहेंगे
1 दिसंबर उद्घाटन दिवस/स्वदेशी आस्था दिवस अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड
3 दिसंबर सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व गोवा
7 दिसंबर रविवार सभी जगह
12 दिसंबर पा तोगन नेंगमिंजा संगमा की डेथ एनिवर्सरी मेघालय
13 दिसंबर दूसरा शनिवार सभी जगह
14 दिसंबर रविवार सभी जगह
18 दिसंबर सोसो थाम की डेथ एनिवर्सरी छत्तीसगढ़ व मेघालय
19 दिसंबर गोवा मुक्ति दिवस गोवा
20 दिसंबर लोसूंग/नामसूंग सिक्किम
21 दिसंबर रविवार सभी जगह
22 दिसंबर लोसूंग/नामसूंग सिक्किम
24 दिसंबर क्रिसमस सेलिब्रेशन मिजोरम, नगालैंड और मेघालय
25 दिसंबर क्रिसमस सभी जगह
26 दिसंबर क्रिसमस सेलिब्रेशन मिजोरम, नगालैंड और मेघालय
27 दिसंबर चौथा शनिवार सभी जगह
28 दिसंबर रविवार सभी जगह
30 दिसंबर यू कियांग नांगबाह मेघालय
31 दिसंबर नया साल मिजोरम और मणिपुर

सोर्स: RBI कैलेंडर ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए निपटा सकेंगे काम आप बैंकों की छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग (UPI, IMPS, NEFT, RTGS) और ATM के जरिए पैसे का लेनदेन या अन्य काम कर सकते हैं। इन सुविधाओं पर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा।

शेयर मार्केट में भी 9 दिन बंद रहेगी ट्रेडिंग शेयर बाजार में दिसंबर में 9 दिन ट्रेडिंग नहीं होगी। BSE की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार 4 रविवार और 4 शनिवार के अलावा 25 दिसंबर को क्रिसमस पर भी ट्रेडिंग बंद रहेगी।

————————-

ये खबर भी पढ़ें…

PAN-आधार लिंक करने की डेडलाइन इस महीने खत्म हो रही: लोन सस्ते हो सकते है, कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 10 रुपए घटे; 6 बदलाव

इस बार दिसंबर के महीने में 6 बड़े बदलाव हो रहे हैं। इसमें आधार-पैन लिंकिंग डेडलाइन से लेकर तय तारीख के बाद भरे जाने वाले ITR की आखिरी तारीख और SBI mCASH सर्विस बंद होना भी शामिल है।

पूरी खबर पढ़ने के बाद यहां क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *