शाओमी पैड 8 पर मिल रहा ₹3000 तक का बैंक डिस्काउंट, पढ़ाई और गेमिंग दोनों के लिए बेस्ट, 920

Last Updated:

शाओमी पैड 8 भारत में लॉन्च हो गया है. इस नए एंड्रॉयड टैबलेट में स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 प्रोसेसर, 11.2-इंच 3.2K 144Hz डिस्प्ले, 9200mAh बैटरी और HyperOS 3 मिलता है. जानिए शाओमी पैड 8 की भारत में कीमत, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और लॉन्च ऑफर्स की पूरी जानकारी…

ख़बरें फटाफट

Zoom

Xiaomi Pad 8

शाओमी ने भारत में अपना नया एंड्रॉयड टैबलेट शाओमी पैड 8 लॉन्च कर दिया हे ये टैबलेट दमदार स्नैपड्रैगन 8s जेने 4 प्रोसेसर, 3.2K 144Hz डिस्प्ले और 9200mAh बैटरी के साथ आता है. ये टैबलेट शाओमी HyperOS 3 पर चलता है और इसमें कई AI फीचर्स भी दिए गए हैं, जो इसे पढ़ाई, क्रिएटिव काम और प्रोडक्टिविटी के लिए खास बनाते हैं.

शाओमी पैड 8 की भारत में कीमत: शाओमी पैड 8 की शुरुआती कीमत ₹33,999 रखी गई है. 8GB + 128GB-₹33,999, 12GB + 256GB-₹36,999 और नैनो टेक्सचर 12GB + 256GB – ₹38,999, क्रिएटर्स एडिशन- ₹41,999 और Nano Texture Creator’s Edition- ₹43,999

ये टैबलेट ग्रेफाइट ग्रे और टाइटेनियम कलर में उपलब्ध होगा. इसकी बिक्री 17 मार्च दोपहर 12 बजे से अमेज़न, शाओमी की वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी.

  1. लॉन्च ऑफर
    SBI क्रेडिट कार्ड EMI पर ₹3,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट
  2. फुल स्वाइप पेमेंट पर ₹2,750 की छूट
  3. इन ऑफर्स के बाद इसकी शुरुआती प्रभावी कीमत ₹30,999 हो जाती है.
  4. शाओमी पैड 8 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

  • इस टैबलेट में 11.2-इंच 3.2K (3200×2136) डिस्प्ले दिया गया है.
  • 144Hz रिफ्रेश रेट
  • 345ppi पिक्सेल डेंसिटी
  • 800 निट्स पीक ब्राइटनेस
  • Dolby Vision और HDR10 सपोर्ट
  • इसके साथ Nano Texture डिस्प्ले ऑप्शन भी मिलता है, जो स्क्रीन रिफ्लेक्शन कम करता है.

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

  • टैबलेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 चिपसेट दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है.
  • 8GB/12GB RAM
  • 256GB तक स्टोरेज
  • शाओमी HyperOS 3
  • इसमें AI राइटिंग असिस्टेंट, AI क्रिएशन टूल्स और लाइव AI सब्सटिट्यूट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.

कैमरा

  • 13MP रियर कैमरा (4K वीडियो रिकॉर्डिंग)
  • 8MP फ्रंट कैमरा (वीडियो कॉल और सेल्फी)

बैटरी

टैबलेट में 9200mAh बैटरी दी गई है जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.

बाकी फीचर्स

  • वाईफाई 7 और Wi-Fi 6E
  • ब्लूटूथ 5
  • डॉल्बी अटमॉस क्वाड स्पीकर
  • AI फेस अनलॉक

एक्सेसरीज़

शाओमी पैड 8 के साथ कई एक्सेसरीज़ भी उपलब्ध होंगी:

  1. पैड 8 कवर-₹1,499
  2. पैड 8 कीबोर्ड- ₹4,999
  3. शाओमी फोकस पेन प्रो- ₹5,999
  4. फोकस कीबोर्ड – ₹8,999
  5. फोकस पेन प्रो में 16,000 से ज्यादा प्रेशर लेवल, हावर प्रीव्यू और लो लेटेंसी सपोर्ट मिलता है.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *