मछली की सुरक्षा में बांग्लादेश ने झोंकी पूरी ताकत, शुरू क‍िया ऑपरेशन

Last Updated:

बांग्लादेश ने हिलसा मछली बचाने के लिए मदर इलिश कंजर्वेशन ऑपरेशन 2025 शुरू किया, जिसमें नौसेना, युद्धपोत और ड्रोन तैनात हैं. जान‍िए भारत से भी इस मछली का क्‍या खास कनेक्‍शन है.

बांग्‍लादेश ने इन द‍िनों अपनी सारी ताकत, अपनी सबसे प्यारी मछली को बचाने के लिए झोंक दी है. पूरी नौसेना और हेलीकॉप्टर इस समय इस मछली की सुरक्षा में लगे हैं. ये है बांग्लादेश की राष्ट्रीय मछली हिलसा (इलिश), ज‍िसे बचाने के ल‍िए बांग्‍लादेश की सरकार हर प्रयास कर रही है. दरअसल इस मछली का भारत से भी खास रिश्‍ता है. अक्टूबर 2025 में शुरू हुए ‘मदर इलिश कंजर्वेशन ऑपरेशन’ के तहत 17 जंगी जहाज, गश्ती नौकाएं और आधुनिक समुद्री विमान तैनात किए गए हैं. यह सिर्फ मछली पकड़ने पर रोक लगाने का अभियान नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय मिशन है, जो हिलसा की सांस्कृतिक विरासत और आर्थिक महत्व को बचाने की जद्दोजहद बयां करता है. चल‍िए बताते हैं आपको कि हिलसा का भारत और बांग्‍लादेश से क्‍या कनेक्‍शन है और आखिर इस मछली को बचाने के ल‍िए इतने प्रयास क्‍यों क‍िए जा रहे हैं.

हिलसा: क्यों है इतनी खास, और क्यों खतरे में?
हिलसा मछली बांग्लादेश की राष्ट्रीय पहचान है – एक चांदी जैसी चमकदार मछली, जिसका स्वाद इतना लजीज है कि लोग इसे ‘समुद्र की रानी’ कहते हैं. बंगाल की खाड़ी से हर साल अंडे देने के लिए नदियों में लौटने वाली यह मछली भारत के पश्चिम बंगाल में भी बेहद लोकप्रिय है. लेकिन जलवायु परिवर्तन, बढ़ते समुद्र स्तर और अत्यधिक मछली पकड़ने से इसकी संख्या तेजी से घट रही है. 2025 के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, वैश्विक हिलसा उत्पादन का 70% से ज्यादा बांग्लादेश से आता है, लेकिन अवैध शिकार ने इसके स्टॉक को 30% तक कम कर दिया है (फिशरीज डिपार्टमेंट के हालिया रिपोर्ट्स से).

Deepika Sharma

दीपिका शर्मा प‍िछले 5 सालों से News18 Hindi में काम कर रही हैं. News Editor के पद पर रहते हुए Entertainment सेक्‍शन को 4 सालों तक लीड करने के साथ अब Lifestyle, Astrology और Dharma की टीम को लीड कर रही हैं. पत्र…और पढ़ें

दीपिका शर्मा प‍िछले 5 सालों से News18 Hindi में काम कर रही हैं. News Editor के पद पर रहते हुए Entertainment सेक्‍शन को 4 सालों तक लीड करने के साथ अब Lifestyle, Astrology और Dharma की टीम को लीड कर रही हैं. पत्र… और पढ़ें

homeworld

मछली की सुरक्षा में बांग्लादेश ने झोंकी पूरी ताकत, शुरू क‍िया ऑपरेशन

img

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐपया वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *