Last Updated:
Banana Peel Facepack: केले के छिलके का फेस पैक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पिंपल्स और झुर्रियों को कम करते हैं. इसे रोजाना या हफ्ते में 3-4 बार इस्त…और पढ़ें
केले के छिलके के फायदे
केले के छिलके में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पिंपल्स और मुंहासों को कम करने में मदद करते हैं. इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स झुर्रियों और महीन रेखाओं को हल्का करते हैं, जबकि इसका प्राकृतिक मॉइस्चराइजिंग गुण त्वचा को हाइड्रेटेड और मुलायम बनाए रखता है. खास बात यह है कि इसमें विटामिन C, विटामिन E, पोटैशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन रिपेयर और ग्लो के लिए जरूरी हैं.
घर पर केले के छिलके का फेस पैक बनाना बेहद आसान है. एक पके केले का छिलका लें और उसके अंदर वाले सफेद हिस्से को चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ें. खासतौर पर उन जगहों पर जहां पिंपल्स, दाग-धब्बे या झुर्रियां हैं. इसे 15-20 मिनट तक चेहरे पर रहने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें. बेहतर नतीजों के लिए इसे रोजाना या हफ्ते में 3-4 बार अपनाया जा सकता है.
बागेश्वर की रहने वाली पूजा बताती हैं कि वह पिछले एक महीने से केले के छिलके का इस्तेमाल कर रही हैं और उनकी त्वचा अब पहले से ज्यादा मुलायम और साफ दिख रही है. वहीं, कॉलेज छात्रा नेहा का कहना है कि बाजार के महंगे फेस पैक की बजाय यह सस्ता और प्राकृतिक नुस्खा ज्यादा असरदार है और इसमें कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है.
अगली बार जब आप केला खाएं, तो उसका छिलका फेंकने से पहले दो बार सोचें. हो सकता है कि आपकी स्किन का नेचुरल ग्लो उसी में छुपा हो. यह नुस्खा न सिर्फ किफायती है, बल्कि पूरी तरह प्राकृतिक भी है, जो आज के कैमिकल-भरे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स के दौर में एक ताजी हवा के झोंके जैसा है.
.