गेमर्स के लिए बुरी खबर! सोनी ने दिया झटका, PS5 और PS5 Pro की कीमतों में भारी बढ़ोतरी

Last Updated:

सोनी ने PS5, PS5 डिजिटल एडिशन और PS5 Pro की कीमतों में वैश्विक स्तर पर बड़ी बढ़ोतरी कर दी है. जानें नए प्राइस, बढ़ोतरी की वजह, और भारत में इसका क्या असर पड़ सकता है. अगर आप PS5 खरीदने की सोच रहे हैं तो ये जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

PS5 Pro हुआ और महंगा, जानें नए रेट्स और भारत पर असर

सोनी ने अपने पॉपुलर गेमिंग कंसोल PlayStation 5 (PS5) की कीमतों में ग्लोबल लेवल पर बढ़ोतरी का ऐलान किया है. यह नई कीमतें 2 अप्रैल 2026 से लागू होंगी और इसमें PS5, PS5 Digital Edition और PlayStation 5 Pro सभी मॉडल शामिल हैं. खास बात ये है कि यह पिछले एक साल में दूसरी बार कीमत बढ़ाई गई है.

अमेरिका में PS5 की नई कीमत $649.99 हो गई है, जो पहले से $100 ज्यादा है. वहीं PS5 डिजिटल स्टेशन अब $599.99 में मिलेगा. सबसे ज्यादा बढ़ोतरी PS5 Pro में हुई है, जिसकी कीमत $150 बढ़कर $899.99 हो गई है. इसके अलावा PlayStation Portal की कीमत भी $199.99 से बढ़ाकर $249.99 कर दी गई है.

ये है वजह
सोनी का कहना है कि ये फैसला वैश्विक आर्थिक दबाव और बढ़ती लागत की वजह से लिया गया है. खासकर मेमोरी चिप्स और सेमीकंडक्टर जैसे कंपोनेंट्स की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती डिमांड ने भी इन कंपोनेंट्स को महंगा कर दिया है, जिससे प्रोडक्शन कॉस्ट बढ़ गई है.

भारत की बात करें तो अभी तक नई कीमतों की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले महीनों में यहां भी कीमतें बढ़ सकती हैं. फिलहाल भारत में PS5 Digital Edition लगभग ₹49,990 और डिस्क वर्जन ₹54,990 में मिल रहा है.

एक्सपर्ट्स का मानना है कि नए स्टॉक आने के बाद भारत में कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. साथ ही, इंपोर्ट ड्यूटी और रुपये-डॉलर के उतार-चढ़ाव के कारण यहां कीमतें और ज्यादा बढ़ सकती हैं.

अगर आप PS5 खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है, क्योंकि पुराने स्टॉक पर अभी भी पुराने दाम मिल सकते हैं. नई शिपमेंट आने के बाद कीमतें बढ़ना लगभग तय माना जा रहा है.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *