आवारा सांड ने नई सड़क पर बुजुर्ग को मारी टक्कर: शाजापुर अस्पताल में एडमिट; नगर पालिका बनाएगी नई योजना – shajapur (MP) News

शाजापुर में आवारा मवेशियों की समस्या गंभीर होती जा रही है। मंगलवार को नई सड़क क्षेत्र में एक आवारा सांड ने बुजुर्ग गंगाराम यादव को टक्कर मार दी। गंगाराम लालजी गारमेंट्स की दुकान के पास खड़े थे। सांड ने पीछे से हमला किया। इस हादसे में उनके कान, पीठ और

.

यह पहला मामला नहीं है। कुछ दिन पहले किला रोड पर भी एक सांड ने उत्पात मचाया था। नगर पालिका की टीम ने उसे पकड़कर टीचिंग ग्राउंड भेजा था। शहर की गलियों में आवारा मवेशियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। नगर पालिका ने कुछ समय पहले गायों को गौशाला भेजने का अभियान चलाया था। लेकिन यह अभियान मात्र दो-तीन दिन ही चल पाया।

नई सड़क पर बैठे आवारा मवेशी।

नपा चलाएगी अभियान

नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन ने बताया है कि इस समस्या से निपटने के लिए नई योजना बनाई जा रही है। पहले चरण में सांडों को पकड़कर गौशाला भेजा जाएगा। इसके बाद अन्य आवारा मवेशियों को पकड़ने का अभियान शुरू होगा।

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *