Last Updated:
What Cause Diabetes: डायबिटीज की बीमारी अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण ट्रिगर होती है, लेकिन सिर्फ इसमें सुधार करना काफी नहीं. डॉक्टर अदिति शर्मा ने अपने एक ऐसे पेशेंट के बारे में बताया है, जो एक गलती के कारण हेल्दी लाइफस्टाइल के बावजूद डायबिटीज की शिकार हो गयी.
डायबिटीज एक मेटाबॉलिक डिजीज है, जिसमें लंबे समय तक ब्लड शुगर बढ़ा रहता है. इसका कारण शरीर में इंसुलिन के सही मात्रा में प्रोडक्शन न होने या शरीर द्वारा अच्छी तरह से इसका इस्तेमाल न कर पाने के कारण होता है. ये बीमारी लाइफस्टाइल की आदतों से भी ट्रिगर होती है. इसलिए इसे बचाव के लिए हेल्दी आदतों को रूटिन में शामिल करने की सिफारिश की जाती है.
लेकिन हाल ही में डॉक्टर अदिति शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपने एक ऐसे पेशेंट के बारे में बताया है, जो हेल्दी लाइफस्टाइल की आदतों के बावजूद डायबिटीज की बीमारी का शिकार हो गयी. पेशेंट की उम्र 32 साल है. महिला रोज एक्सरसाइज करती हैं, शुगर से परहेज रखती है साथ ही जंक फूड का भी कम से कम सेवन करती हैं. ऐसे में इस बीमारी के होने का क्या कारण है? डॉक्टर ने अपने पोस्ट के कैप्शन में इसके बारे में समझाया है, जिसे जानना आपके लिए बहुत जरूरी है, खासतौर पर यदि आप एक महिला हैं-
View this post on Instagram