ठंड के मौसम में इन 5 फूड्स से कर लें तौबा, अगर जरा सा भी खाएंगे, तो सेहत को होगा भारी नुकसान !

Last Updated:

Worst Foods for Winter Season: सर्दियों का मौसम सेहत के लिए काफी चैलेंजिंग होता है. इस मौसम में जरा सी लापरवाही करने से तबीयत खराब हो सकती है. ठंड के मौसम में खाने-पीने का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी है. सर्दी में तले-भुने फूड्स, ज्यादा और शुगर वाले स्नैक्स से बचना चाहिए. इनके सेवन से वजन बढ़ता है, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल बढ़ते हैं और इम्यूनिटी कमजोर होती है. सर्दियों में हल्के, गर्माहट देने वाले और पौष्टिक फूड्स का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है.

सर्दियों में ज्यादा फ्राइड फूड्स खाने से पेट की समस्याएं पैदा हो सकती हैं.

Foods To Avoid in Winter: सर्दियों के मौसम में लोगों को गर्माहट देने वाले फूड्स सबसे ज्यादा पसंद आते हैं. गर्मागर्म सूप, चाय, कॉफी और नूडल्स जैसी चीजें लोग ठंड के मौसम में खूब खाते हैं. इस मौसम में जंक फूड्स खाने का ज्यादा मन करता है और लोग न चाहते हुए भी इन अनहेल्दी चीजों का सेवन कर लेते हैं. सर्दियों में इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है, जिसकी वजह से बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ठंड के मौसम में खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए. खाने-पीने को लेकर की गई जरा सी लापरवाही से तबीयत बिगड़ सकती है. आज आपको बताएंगे कि सर्दियों में किन 5 फूड्स का सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है और सभी लोगों को ये फूड्स अवॉइड करने चाहिए.

सर्दियों में इन 5 फूड्स से करें परहेज

कच्ची सब्जियां :TOI की रिपोर्ट के मुताबिक सर्दियों में लोगों को कच्ची सब्जियां नहीं खानी चाहिए. कच्चा खीरा, टमाटर और सलाद पत्ता खाने से शरीर में ठंडक बढ़ सकती है. सर्दियों में शरीर खुद को गर्म रखने के लिए ज्यादा मेहनत करता है और इस दौरान कच्ची सब्जियां खाने से पाचन धीमा हो सकता है. इससे पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. ठंड के मौसम में सब्जियों का सूप बनाकर गर्मागर्म पी सकते हैं या सब्जियों को स्टीम करके खा सकते हैं.

पानी से भरपूर फ्रूट्स : फलों का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन कई फलों का सेवन ठंड के मौसम में नहीं करना चाहिए. तरबूज, खरबूज और पानी से भरपूर अन्य फ्रूट्स खाने से शरीर का तापमान कम हो सकता है, जिससे पाचन तंत्र डिस्टर्ब हो सकता है. इसके बजाय सर्दियों में संतरा, अमरूद और सेब खूब खाएं. ये फ्रूट्स विटामिन्स से भरपूर होते हैं और सर्दियों में इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है. फलों का सेवन सोच समझकर करना चाहिए.

फ्राइड फूड्स : सर्दियों में लोगों को तली हुई चीजें खाने का मन करता है और वे समोसा और पकौड़े जमकर खाते हैं. हालांकि इन चीजों का ज्यादा सेवन करने से पाचन तंत्र गड़बड़ हो सकता है और वजन बढ़ सकता है. ऑयली फूड्स का ज्यादा सेवन करने से इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है और इससे मौसमी बीमारियों खतरा बढ़ सकता है. तली-भुनी चीजों के बजाय लोगों को बेक्ड या एयर फ्राइड फूड्स का सेवन करना चाहिए.

फर्मेंटेड फूड्स : फर्मेंटेड फूड्स जैसे- इडली, डोसा और ढोकला खाने में स्वादिष्ट और पाचन में हल्के होते हैं. हालांकि सर्दियों में इनका सेवन नहीं करना चाहिए. इससे एसिडिटी पैदा हो सकती है और पाचन तंत्र गड़बड़ हो सकता है. अगर आप ठंड के मौसम में ज्यादा फर्मेंटेड फूड्स खाएंगे, तो इससे ब्लोटिंग और डिसकंफर्ट महसूस कर सकते हैं. इसके बजाय ठंड के मौसम में ताजा बने हुए गर्मागर्म फूड्स का आनंद लेना चाहिए. इससे सेहत भी ठीक रहेगी और एंजॉय भी कर पाएंगे.

दही : कई लोगों को हर मौसम में दही खाने की आदत होती है और वे सर्दियों में भी दही का सेवन करते हैं. हालांकि ऐसा करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. दही की ठंडी तासीर सर्दियों में सेहत के लिए ठीक नहीं है. दही खाने से सर्दी-खांसी की समस्या बढ़ सकती है. अगर आपको दही बहुत ज्यादा पसंद है, तो आप इसकी जगह छाछ पी सकते हैं या दही को थोड़ा गर्म करके जीरा मिलाकर खाएं. इससे आपकी सेहत को नुकसान नहीं होगा.

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

ठंड के मौसम में इन 5 फूड्स से कर लें तौबा, जरा सा भी खाएंगे, तो होगा नुकसान

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *