Australian Open 2026 फाइनल: जोकोविच बनाम अल्काराज़, रिकॉर्ड और विरासत की जंग

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 का पुरुष फाइनल कुछ खास होने जा रहा है। मेलबर्न के “किंग” नोवाक जोकोविच के सामने इस बार युवा सनसनी कार्लोस अल्काराज़ की चुनौती है, जो इतिहास रचने के बेहद करीब खड़े हैं।

बता दें कि 38 वर्षीय जोकोविच जहां अपने करियर के 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब की तलाश में कोर्ट पर उतरेंगे, वहीं 22 साल के अल्काराज़ अगर यह मुकाबला जीतते हैं तो सबसे कम उम्र में करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। उम्र का फर्क जरूर अल्काराज़ के पक्ष में दिखता है, लेकिन जोकोविच का अनुभव और मानसिक मजबूती इस मुकाबले को बराबरी पर ला देती है।

गौरतलब है कि सेमीफाइनल में जोकोविच ने युवा यानिक सिनर को पांच सेट की कड़ी लड़ाई में हराकर यह साबित किया कि टेनिस में सिर्फ फिटनेस नहीं, बल्कि धैर्य और मानसिक ताकत भी निर्णायक होती है। वहीं अल्काराज़ ने भी चोट की परेशानी के बावजूद अलेक्जेंडर ज्वेरेव के खिलाफ पांच सेट का रोमांचक मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बनाई है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, अगर जोकोविच यह खिताब जीतते हैं तो वह मार्गरेट कोर्ट को पीछे छोड़ते हुए ग्रैंड स्लैम इतिहास में सबसे आगे निकल जाएंगे और ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपनी बादशाहत को और मजबूत करेंगे। दूसरी ओर अल्काराज़ के लिए यह ट्रॉफी उनके करियर की आखिरी कड़ी साबित हो सकती है, जिससे वह राफेल नडाल का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं।

यह फाइनल 2024 पेरिस ओलंपिक के गोल्ड मेडल मुकाबले की याद भी दिलाता है, जहां जोकोविच विजयी रहे थे, हालांकि 2025 यूएस ओपन में अल्काराज़ ने बदला चुका लिया था। ऐसे में दोनों के बीच यह भिड़ंत सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि दो पीढ़ियों की सोच, संघर्ष और विरासत की कहानी बन चुकी हैं।

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *