दूसरे एशेज टेस्ट पर ऑस्ट्रेलिया का दबदबा, बॉलिंग में स्टोक्स की जमकर हुई पिटाई


दूसरे एशेज टेस्ट पर ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. गाबा में खेले जा रहे इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 378 रन बना लिए हैं. ऑस्ट्रेलिया अभी पहली पारी में 44 रनों से आगे है, क्योंकि इंग्लैंड की पहली पारी 334 रनों पर सिमट गई थी. दूसरे दिन कंगारू टीम के लिए कप्तान स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन और जैक वेदराल्ड ने अर्धशतक लगाया.

इंग्लैंड ने दूसरे दिन 325/9 से अपने स्कोर को आगे बढ़ाया. इंग्लिश टीम स्कोरबोर्ड में 9 ही रन जोड़े थे, तभी आर्चर 38 रन बनाकर आउट हो गए. इंग्लैंड की पहली पारी 334 रनों पर सिमटी. जो रूट 138 रन बनाकर नाबाद लौटे.

ऑस्ट्रेलिया के हाथों में दूसरा टेस्ट

उस्मान ख्वाजा की गैरमौजूदगी में ट्रेविस हेड ने जैक वेदराल्ड के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियाई पारी की शुरुआत की. दोनों के बीच 77 रनों की सलामी साझेदारी हुई. हेड 33 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन वेदराल्ड ने 92 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 72 रन बनाए. मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ ने मोर्चा संभाला, लेकिन लाबुशेन जब 65 रन बनाकर आउट हुए तब ऑस्ट्रेलिया ने 196 के स्कोर पर तीसरा विकेट गंवाया था.

इंग्लैंड टीम वापसी वाले मूड़ में नजर आने लगी थी, लेकिन तभी स्मिथ और ग्रीन ने 95 रनों की पार्टनरशिप कर डाली. एक समय ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 291 रन बना लिए थे, लेकिन इसी बीच ब्रायडन कार्स ने एक ही ओवर में कैमरन ग्रीन और स्टीव स्मिथ का विकेट लेकर इंग्लैंड की मैच में वापसी करवाई. वहीं बेन स्टोक्स ने जोश इंग्लिश को क्लीन बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका दिया.

अब एलेक्स कैरी और माइकल नेसर इंग्लैंड के लिए मुसीबत बन बैठे हैं. सातवें विकेट के लिए उनकी 49 रनों की पार्टनरशिप इंग्लैंड को बहुत भारी पड़ती दिख रही है.

स्टोक्स और कार्स की खूब हुई पिटाई

दूसरे दिन इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर पिटाई भी हुई. बाद में स्टोक्स ने ठीकठाक गेंदबाजी की, लेकिन एक समय उनका इकॉनमी रेट लगभग 7 को छू रहा था. स्टोक्स अब तक 2 विकेट जरूर ले चुके हैं, लेकिन 17 ओवर में 93 रन लुटा चुके हैं. दूसरी ओर ब्रायडन कार्स 17 ओवर में 113 रन लुटा चुके हैं, उन्होंने 3 विकेट भी लिए हैं.

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *