मंदसौर जिले के सुवासरा थाना क्षेत्र के ग्राम आसपुरा में गुरुवार रात पटाखे फोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला
.
जानकारी के अनुसार, आसपुरा निवासी कमल सिंह (पिता नैनसिंह) रात करीब 10:30 बजे अपने घर के बाहर पटाखे फोड़ रहा था। इसी दौरान रामसिंह, कमल सिंह और कृपाल सिंह वहां पहुंचे। तीनों ने कमल सिंह से किसी बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया।
विवाद बढ़ने पर तीनों आरोपियों ने कमल सिंह पर तलवार और लाठी से हमला कर दिया। इस हमले में कमल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल कमल सिंह को तत्काल सुवासरा शासकीय अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि घायल के सिर में गंभीर चोट आई है।
घटना की सूचना मिलने पर सुवासरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का प्रकरण दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में जुट गई है।
.