‘अतीक मर गया, उसके गुर्गे नहीं’..MP के सतना में अतीक अहमद के नाम पर लगे पोस्टर में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी

मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक सरकारी स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब परिसर में बम धमाके की धमकी वाला पोस्टर मिला। …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 08 Apr 2026 09:57:52 AM (IST)Updated Date: Wed, 08 Apr 2026 10:00:26 AM (IST)

अतीक अहमद। फाइल फोटो

HighLights

  1. कठवरिया गांव स्थित सरकारी मिडिल स्कूल में पोस्टर मिला
  2. शिक्षकों की नजर पोस्टर पर पड़ी, तुरंत पुलिस को सूचना दी
  3. पोस्टर में 10 लाख रुपये की मांग की गई थी

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक सरकारी स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब परिसर में बम धमाके की धमकी वाला पोस्टर मिला। पोस्टर में 10 लाख रुपये की मांग की गई थी और रकम न देने पर स्कूल को उड़ाने की चेतावनी दी गई थी।

यह मामला सोमवार का है, जब कोठी थाना क्षेत्र के कठवरिया गांव स्थित एक सरकारी मिडिल स्कूल के नोटिस बोर्ड पर यह पोस्टर चिपका हुआ मिला।

‘अतीक मर गया, लेकिन उसके गुर्गे नहीं मरे हैं’

सुबह स्कूल पहुंचने पर शिक्षकों की नजर पोस्टर पर पड़ी, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पोस्टर में मारे जा चुके उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर और पूर्व सांसद अतीक अहमद का नाम इस्तेमाल किया गया था। उसमें लिखा था, ‘अतीक मर गया, लेकिन उसके गुर्गे नहीं मरे हैं’ और स्कूल पर बम से हमला करने की धमकी दी गई थी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, पोस्टर को हटाया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है

पुलिस बोली-किसी शरारती तत्व की हरकत

सतना के एएसपी (ग्रामीण) प्रेमलाल कुरवे ने बताया कि शुरुआती जांच में पोस्टर में किए गए दावों के समर्थन में कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि यह किसी शरारती तत्व की हरकत प्रतीत होती है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

धमकियों के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं

गौरतलब है कि सतना में इस तरह की धमकियों के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। इससे पहले जिला अदालत और डाकघर को भी बम से उड़ाने की चेतावनी से जुड़े फर्जी ईमेल और कॉल मिल चुके हैं, जिनकी जांच अभी जारी है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *