Last Updated:
Boney Kapoor Weight Loss: फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने 70 साल की उम्र में अपना 26 किलो वजन कम किया है. आखिर इतनी उम्र में उन्होंने ऐसा कैसे किया. आइए जानते हैं कि इनकी डाइट के बारे में.
बोनी कपूर ने कैसे वजन कम किया
इसी बीच बोनी कपूर का एक पुराना इंटरव्यू भी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी चाहती थीं कि वह स्वास्थ्य कारणों से वजन कम करें. उन्होंने 2024 में दिए इंटरव्यू में कहा था कि इसके पीछे की प्रेरणा मेरी पत्नी थी क्योंकि श्रीदेवी हमेशा मुझे कहती थीं कि वजन कम करो. वह कहती थीं, ‘जब मैं तुमसे मिली थी, तब तुम स्लिम, ट्रिम, लंबे और अच्छे दिखते थे.और अब देखो.मैंने तुम्हें पा लिया, इसके बाद मुझे और क्या चाहिए? वह चाहती थीं कि मैं अपनी सेहत के लिए वजन कम करूं. मैंने इसके लिए कोशिशें की भी. उनके साथ जिम गया, शाम को टहलने गया लेकिन ये सब कुछ दिन ही चला. शायद 10–12 दिन मैंने वैसा किया जैसा वो चाहती थीं लेकिन फिर अलग-अलग कारणों से बंद हो गया.
इंडियन एक्सप्रेस की खबर में ग्लेनेगल्स हॉस्पिटल मुंबई की सीनियर कंसल्टेंट और इंटरनल मेडिसिन की एक्सपर्ट डॉ. मंजुषा अग्रवाल ने बताया कि अपने पार्टनर को हेल्दी आदतें अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना बहुत ज़रूरी होता है. जब किसी को यह महसूस होता है कि उसका साथी उसकी आलोचना नहीं कर रहा बल्कि सच्चे मन से सहयोग कर रहा है तो वह स्थायी बदलाव के लिए ज्यादा प्रेरित होता है. तुलना करना या अल्टीमेटम देना आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचा सकता है और मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर डाल सकता है. डॉ. अग्रवाल कहती हैं कि गर आपका पार्टनर देखे कि आप खुद स्वस्थ जीवनशैली अपना रहे हैं या यह बदलाव आप किसी प्रिय दिवंगत व्यक्ति को श्रद्धांजलि देने के लिए कर रहे हैं तो वे भी खुद को प्रेरित महसूस करते हैं.
वजन कम करने के लिए क्या करें
डॉ. मंजुषा अग्रवाल कहती हैं कि स्वस्थ और नियमित जीवनशैली बनाए रखने के कुछ आसान उपाय है. इसे अपनाकर कोई भी वजन को कम कर सकता है लेकिन इसमें समय और डेडिकेशन की जरूरत है. अगर आप नियमित रुप से एक्सरसाइज करते हैं तो इसके बाद हेल्दी डाइट लेना जरूरी हो जाती है. इसके लिए डॉ. मंजुषा सुझाती है कि सुबह में सलाद, ग्रिल्ड, बेक्ड या स्टीम की गई चीज़ें जैसे हेल्दी फूड का विकल्प चुनें. इसके बाद लंच में सफेद चावल या मैदे जैसी चीज़ों की जगह ब्राउन राइस या क्विनोआ जैसे साबुत अनाज खाएं. जीवन में खुश रहना सीखें. छोटी-छोटी उपलब्धियों का जश्न मनाएं. योग और मेडिटेशन रोजाना करें. पर्याप्त नींद लें और अनाप-शनाप न खाएं. कम खाएं लेकिन पौष्टिक चीजें खाएं.
Excelled with colors in media industry, enriched more than 18 years of professional experience. L. Narayan contributed to all genres viz print, television and digital media. He professed his contribution in the…और पढ़ें
Excelled with colors in media industry, enriched more than 18 years of professional experience. L. Narayan contributed to all genres viz print, television and digital media. He professed his contribution in the… और पढ़ें