20 साल की उम्र में दिखाया कमाल, पेंसिल के छिलके पर उकेरा भगत सिंह का चेहरा, दर्ज हुआ वर्ल्

Last Updated:

Burhanpur News: राजपुरा क्षेत्र में रहने वाले कपिल बोखरे ने 20 साल की उम्र में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए पेंसिल के छिलके पर वीर भगत सिंह जी की तस्वीर बनाई और वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए पंजीयन करवाया, जिसमें वह सेलेक्ट हुआ. आइए जान लेते हैंं कैसे उन्होंने यह मुकाम हासिल किया.

World White Book of Records: मध्य प्रदेश का युवा हो या बुजुर्ग उनमें आज भी कलाकारी देखने के लिए मिलती है. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के राजपुरा क्षेत्र में रहने वाले कपिल बोखरे ने अपनी कलाकारी के दम पर वर्ल्ड वाईट बुक ऑफ रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने इतनी सुषम और बारीक कलाकृति बनाई है कि जो बहुत कठिन काम था उन्होंने पेंसिल के छिलके पर सुई से वीर भगत सिंह की पेंटिंग बना दी. उसके बाद उसमें कलरिंग भी की, तो उन्होंने वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड के लिए पंजीयन करवाया वहां पर उनका रिकॉर्ड बन गया है. कपिल के पिता नमकीन ठेले का संचालन करते हैं. माता ग्रहणी है कपिल को बचपन से ही पेंटिंग और इस तरह की कलाकारी पसंद थी अभी वह उज्जैन में शिप्रा फाइनल आर्ट्स कॉलेज में बीएफ ए की पढ़ाई कर रहा है.

युवक ने दी जानकारी 
लोकल 18 की टीम को राजपुरा क्षेत्र में रहने वाले कपिल बोखरे ने जानकारी देते हुए बताया कि मैने 20 साल की उम्र में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए पेंसिल के छिलके पर वीर भगत सिंह जी की तस्वीर बनाई और वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए पंजीयन करवाया, जिसमें मेरा सेलेक्ट हो गया है. मैंने एक इंच की तस्वीर बनाई है और यह बहुत कठिन काम था लेकिन मेरा संकल्प था कि मैं इस तरह का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाऊंगा. इसके लिए मैंने काफी प्रेक्टिस की और 1 घंटे में यह तस्वीर बना कर रख दी. अब पूरे जिले में इस कलाकारी की प्रशंसा हो रही है. कपिल बताते हैं कि वीर भगत सिंह मेरे प्रेरणा स्रोत है मेरे घर पर सबसे पहले पेंटिंग मैंने उन्हीं की बनाई थी. इसलिए उसमें वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है आगे भी मैं और रिकॉर्ड बनाऊंगा.

पिता चलाते हैं नमकीन का ठेला
लोकल 18 की टीम को कपिल के पिता लक्ष्मण दास बौखरे ने बताया कि मैं कक्षा आठवीं तक पढ़ा हुआ हूं. लेकिन मेरे बेटे ने आज पढ़ाई लिखाई करने के साथ-साथ एक ऐसा काम कर दिया है कि हमारे पूरे परिवार की जिले में प्रशंसा हो रही है. वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है हमारे लिए बहुत खुशी की बात है भाई विशाल का कहना है कि लोग हमें बधाइयां दे रहे हैं. हमारे द्वारा नमकीन के ठेले का संचालन किया जाता है. बेटे का सपना बड़ा कलाकार बनने का है हम उसको समय-समय पर मदद करते रहते हैं. बेटे के संघर्ष ने ही उसे सफलता दिलाई है हमारे घर पर तो कोई भी आर्टिस्ट नहीं था.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *