इतने दाम में तो किसी में नहीं मिलेगी इतनी बड़ी बैटरी, नए फोन ने लॉन्च होते ही मचा दिया तहलका!

Poco ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Poco M7 Plus 5G लॉन्च कर दिया है. इस फोन की सबसे खास बात इसकी 7,000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है. कंपनी का दावा है कि यह अपने प्राइस सेगमेंट में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी है. बता दें कि ये फोन M7 सीरीज़ का तीसरा फोन है और इसमें पहले से Poco M7 5G और Poco M7 Pro 5G मौजूद है.

फीचर्स के तौर पर Poco M7 Plus 5G में 6.9-इंच का फुल HD+ (1080×2340 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 288Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है. इसके डिस्प्ले की ब्राइटनेस 850 निट्स तक जाती.

कैमरे के तौर पर इस Poco M7 Plus 5G में पीछे की तरफ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक सेकेंडरी कैमरा मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 1080p पर 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है.

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है, जो 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे आप दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं.

कितनी है कीमत?
भारत में Poco M7 Plus 5G की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है, जिसमें 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा. इसका 8GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल 14,999 रुपये में आएगा. ये स्मार्टफोन Aqua Blue, Carbon Black और Chrome Silver कलर ऑप्शंस में 19 अगस्त से Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *