विधानसभा अध्यक्ष बैतूल पहुंचे, सुरभि को दी श्रद्धांजलि: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के घर पहुंचे नरेंद्र सिंह तोमर; दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना – Betul News


विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मंगलवार को बैतूल पहुंचे। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल की दिवंगत पुत्री सुरभि खंडेलवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने चंद्रमौली स्थित खंडेलवाल निवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। तोमर ने हेमंत खंडेलवाल से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने सुरभि खंडेलवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। ईश्वर से परिवार को शक्ति देने की प्रार्थना उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुखद घटना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें। उल्लेखनीय है कि बैतूल में लगातार वरिष्ठ जनप्रतिनिधि पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इससे पहले सोमवार को कैलाश विजयवर्गीय सहित अन्य नेताओं ने खंडेलवाल निवास पहुंचकर संवेदना व्यक्त की थी। रविवार को डॉ. मोहन यादव, शिवराज सिंह चौहान और जगदीश देवड़ा भी बैतूल पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर चुके हैं। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *