Last Updated:
Delhi AIIMS Ashwin AI Medical : अश्विन एआई को तीन दोस्तोने बनाया है. इसे प्रभु राजगोपाल, अनिरुद्ध वर्ना और विजयराजा द्वारा विकसित किया गयाहै. जो AIIMS Delhi में हेल्थकेयर डॉक्यूमेंटेशन को आसान बनाकर मरीजों और डॉक्टरों के लिए मददगार साबित हो रहा है. आइये जानते हैं इसके बारे में
दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल अब भारत में भी लगभग हर क्षेत्र में शुरू हो चुका है, लेकिन भारत में खासकर कुछ ऐसे क्षेत्र हैं. जहां AI की सबसे अधिक आवश्यकता है. इनमें से एक प्रमुख क्षेत्र भारत का हेल्थकेयर सेक्टर है, जो काफी बड़ा है. जो अभी भी कई मामलों में अभी भी व्यवस्थित नहीं है. इसलिए यहां AI की जरूरत सबसे ज्यादा महसूस की जा रही है. इस कड़ी में एक नया नाम Ashwin AI तेजी से उभरकर सामने आया है. यह एक AI-आधारित हेल्थकेयर टूल है, जिसे मरीजों और डॉक्टरों दोनों के काम को आसान बनाने के लिए विकसित किया गया है.
ऐसे काम करता है Ashwin AI
Ashwin AI के पीछे तीन दोस्तों की सोच और मेहनत है. प्रभु राजगोपाल जो आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर हैं और इस प्लेटफॉर्म में संस्थापक और अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे हैं. अनिरुद्ध वर्ना सह-संस्थापक और सीटीओ हैं, जिन्होंने इसकी तकनीक को मजबूत बनाया है. जबकि विजयराजा सह-संस्थापक और सीओओ हैं. जो इसके ऑपरेशन और ग्रोथ को संभालते हैं. इन तीनों ने मिलकर एक ऐसा AI-आधारित हेल्थकेयर समाधान तैयार किया है, जिसका उद्देश्य डॉक्टरों का समय बचाना और मरीजों की देखभाल को बेहतर बनाना है. Ashwin AI एक AI-powered क्लीनिकल डॉक्यूमेंटेशन प्लेटफॉर्म है, जो डॉक्टर और मरीज के बीच होने वाली बातचीत को सुनकर उसे अपने-आप डिजिटल मेडिकल रिकॉर्ड में बदल देता है.
आसान शब्दों में कहें तो जो काम पहले डॉक्टरों को हाथ से लिखना या कंप्यूटर पर टाइप करना पड़ता था. वह अब AI खुद करता है और चाहे कितना भी पुराना रिकॉर्ड क्यों ना हो. वह सिस्टम में ही रहेगा और आपकी पूरी मेडिकल हिस्ट्री कभी भी आप देख सकते हैं. कभी किसी डॉक्टर के पास जा रहे हैं तो उसे भी आप इस सिस्टम के माध्यम से अपनी पूरी मेडिकल हिस्ट्री दिखा सकते हैं.
यह सिस्टम रियल-टाइम में बातचीत को समझता है. साथ ही उसे व्यवस्थित क्लीनिकल डॉक्यूमेंटेशन में बदलता है और हेल्थकेयर वर्कफ्लो को आसान बनाता है. इससे डॉक्टर कागजी या डिजिटल फॉर्म भरने की बजाय मरीज पर ज़्यादा ध्यान दे पाते हैं. इसकी एक और खास बात यह भी है कि Ashwin AI कई भारतीय भाषाओं को ट्रांसक्राइब करने में सक्षम है और बातचीत को आसान भाषा में लिखित रूप में उपलब्ध करवा देगा.
AIIMS Delhi में हुई एंट्री
हाल ही में आयोजित AI समिट 2026 में Ashwin AI की जमकर सराहना हुई. जहां इसकी AI-based हेल्थकेयर तकनीक को खास तौर पर सराहा गया. इसके बाद यह प्लेटफॉर्म और अधिक चर्चा में आ गया. Ashwin AI अब सरकारी स्तर पर भी अपनी जगह बना रहा है. टीम इस समय NIC के साथ काम कर रही है और देश के सबसे बड़े मेडिकल संस्थानों में से एक AIIMS, दिल्ली भी जल्द ही अपने सिस्टम में Ashwin AI को इस्तेमाल करने जा रहा है. यह कदम भारत के हेल्थकेयर सिस्टम में AI पर बढ़ते भरोसे को दर्शाता है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
.