स्वेटर हटते ही दिखने लगा गर्दन पर काला मैल? 3 देसी नुस्खों से मक्खन की तरह साफ होगी गंदगी

Last Updated:

Home Remedies For Dark Neck : अगर आप भी पार्लर के महंगे ट्रीटमेंट के चक्कर काट-काट कर थक चुके हैं, तो रुके! आपकी रसोई में ही कुछ ऐसे असरदार देसी नुस्खे मौजूद हैं, जो गर्दन के इस कालेपन को मक्खन की तरह पिघला देंगे. आइए जानते हैं गर्दन को साफ करने का असरदार और नेचुरल तरीका.

Zoom

अक्सर हम चेहरे की सुंदरता पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन गर्दन को नजरअंदाज कर देते हैं.

Neck Tanning Removal Tips : सर्दियों का मौसम खत्म होते ही जब हम भारी-भरकम स्वेटर और हाई-नेक ड्रेसेस को ‘बाय-बाय’ कहते हैं, तो एक नई समस्या सामने आने लगती है. महीनों तक ढकी रहने के कारण गर्दन पर पसीना, धूल और डेड स्किन की एक मोटी परत जम जाती है. स्वेटर हटते ही यह कालापन गर्दन पर भद्दा दिखने लगता है और कई बार शर्मिंदगी का कारण भी बनता है. अगर आप भी पार्लर के महंगे ट्रीटमेंट के चक्कर काट-काट कर थक चुके हैं, तो रुके! आपकी रसोई में ही कुछ ऐसे असरदार देसी नुस्खे मौजूद हैं, जो गर्दन के इस कालेपन को मक्खन की तरह पिघला देंगे. आइए जानते हैं गर्दन को साफ और त्‍वचा को ब्राइट बनाने के 3 सबसे असरदार तरीके.

1. बेकिंग सोडा का ‘मैजिक पेस्ट’
बेकिंग सोडा एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर माना जाता है, जो त्वचा की गहरी परतों में जमा गंदगी को खींच निकालने में माहिर है.

  • कैसे इस्तेमाल करें: एक साफ कटोरी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा लें और उसमें जरूरत के हिसाब से पानी मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को अपनी गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं.
  • फायदा: जब यह हल्का सूख जाए, तो उंगलियों को गीला करके हल्के हाथों से रगड़ते हुए इसे साफ करें. आप देखेंगी कि गर्दन पर जमा हुआ सारा मैल और काली परत आसानी से निकल रही है.
सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

2. नींबू और शहद: नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट
नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड प्राकृतिक ब्लीच का काम करता है, जबकि शहद त्वचा को नमी प्रदान करता है.

  • कैसे इस्तेमाल करें: एक कटोरी में एक चम्मच शहद और एक चम्मच ताजे नींबू का रस मिलाएं. इस मिश्रण को अपनी पूरी गर्दन पर लगाएं और करीब 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें.
  • फायदा: नींबू कालेपन को काटेगा और शहद त्वचा को मुलायम बनाएगा. यह नुस्खा न केवल रंग साफ करता है, बल्कि त्वचा की सेहत को भी सुधारता है.

3. बेसन, दही और हल्दी का उबटन
दादी-नानी के जमाने का यह उबटन आज भी सबसे भरोसेमंद माना जाता है. यह टैनिंग हटाने का सबसे पुराना और सफल तरीका है.

  • कैसे इस्तेमाल करें: एक कटोरी में दो चम्मच बेसन, एक चम्मच ताजा दही और एक चुटकी हल्दी पाउडर लें. तीनों चीजों को अच्छी तरह मिक्स करके गाढ़ा पेस्ट बना लें. इसे अपनी गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट तक सूखने दें.
  • फायदा: दही में लैक्टिक एसिड होता है जो डेड स्किन को हटाता है, बेसन गहराई से सफाई करता है और हल्दी त्वचा में निखार लाती है. बेहतर परिणाम के लिए इसे हफ्ते में दो बार जरूर आजमाएं.

गर्दन की देखभाल भी है जरूरी
अक्सर हम चेहरे की सुंदरता पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन गर्दन को नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन इन देसी नुस्खों की मदद से आप घर बैठे ही अपनी त्वचा की खोई हुई रंगत वापस पा सकती हैं. याद रखें, कोई भी नुस्खा आजमाने से पहले एक पैच टेस्ट जरूर करें ताकि आपकी स्किन को किसी तरह की एलर्जी न हो.

About the Author

Pranaty Tiwary

मैंने लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वूमन से अपनी ग्रेजुएशन और मिरांडा हाउस से मास्टर्स की डिग्री पूरी की है. पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन(2009) से की, जिसके बाद दैनिक भास्कर सहित कई प्रमुख अख़बारों में मेनस्ट्र…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *