15 बीवी, 100 नौकर… जैसे ही प्लेन से उतरा राजा, एयरपोर्ट पर लग गया लॉकडाउन

Last Updated:

Viral Video: अबू धाबी एयरपोर्ट पर 15 बीवी, 30 बच्चे और 100 नौकरों संग पहुंचे शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है. हालांकि, वीडियो पुराना है, मगर लोगों का ध्यान खिंचने में सफल रहा है.

एयरपोर्ट पर राजा का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. (फाइल फोटो)

Viral Video: अबू धाबी एयरपोर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक अफ्रीकी मूल का शख्स दिखाई दे रहा है, जिसके साथ में कुछ महिलाए हैं. सभी लोग एक प्राइवेट जेट से उतरते हुए दिख रहे हैं. इस वीडियो में एक और मजेदार चीज ये है कि इस अधनंगे शख्स को सभी लोग झुक-झुक कर सलाम करते नजर आ रहे हैं. लोगों को मन में सवाल उठने लगे कि आखिर ये आदमी कौन है? इतने महंगे प्लेन में आधनंगा क्यों घूम रहा है? इसके साथ इतनी औरतें और बच्चे कौन हैं? हैरान मत होइये… ये कोई आम इंसान नहीं, बल्कि अफ्रीका के आखिरी पूर्ण राजशाही घराने का राजा है. ये शख्स इस्वातिनी (पूर्व में स्वाजीलैंड) के राजा मस्वाती-III है.

मस्वाती-III ने अबू धाबी एयरपोर्ट (यूएई) पर ऐसा शाही धमाल मचाया कि पूरी दुनिया की नजरें टिक गईं. 10 जुलाई 2025 को राजा मस्वाती अपने प्राइवेट जेट से संयुक्त अरब अमीरात की धरती पर उतरे. उनके साथ 15 पत्नियां, 30 बच्चे और करीब 100 नौकर-चाकर थे. इतना बड़ा काफिला देख एयरपोर्ट पर हलचल मच गई, सुरक्षा कर्मियों को तीन टर्मिनल बंद करने पड़े. आनन फानन में एयरपोर्ट पर एक तरह का लॉक डाउन लग गया.

View this post on Instagram

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *