MP के मैहर में हत्या के बाद तनाव, आरोपियों के घर में आगजनी, पुलिस ने संभाला मोर्चा

जानकारी के अनुसार, ग्राम बिगौड़ी निवासी शिवनारायण तिवारी की कुछ दिन पूर्व गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के आरोपियों पर अब तक कड़ी कार्रवाई न होने से ग्रामीणों और समाज में आक्रोश व्याप्त था। महापंचायत के उपरांत सैकड़ों की संख्या में लोग रैली निकाल रहे थे। इसी दौरान भीड़ में शामिल कुछ अज्ञात लोगों ने हत्या के आरोपी के घर में आग लगा दी।

By Dheeraj Belwal

Publish Date: Sun, 17 Aug 2025 09:50:05 PM (IST)

Updated Date: Sun, 17 Aug 2025 09:50:05 PM (IST)

आरोपियों के घर में आगजनी।

HighLights

  1. ग्राम बिगौड़ी में रविवार को हालात अचानक तनावपूर्ण हो गए
  2. हत्या के आरोपियों के घर में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी
  3. घटना के बाद पूरे गांव का माहौल तनावपूर्ण, पुलिस मौजूद

नईदुनिया प्रतिनिधि, मैहर। बिगौड़ी गांव में हत्या के बाद भड़का आक्रोश अब आगजनी तक पहुंच गया है। प्रशासन फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में बता रहा है, लेकिन तनाव पूर्ण माहौल को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती जारी रहेगी।

दरअसल, मैहर जिले के ताला थाना अंतर्गत ग्राम बिगौड़ी में रविवार को हालात अचानक तनावपूर्ण हो गए, जब सकल हिंदू समाज द्वारा आयोजित महापंचायत और रैली के दौरान हत्या के आरोपियों के घर में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। हालांकि ग्रामीणों और रैली में शामिल लोगों ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन घटना के बाद पूरे गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस और प्रशासन के कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण पाने में जुट गए हैं।

घटना का कारण

जानकारी के अनुसार, ग्राम बिगौड़ी निवासी शिवनारायण तिवारी की कुछ दिन पूर्व गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के आरोपियों पर अब तक कड़ी कार्रवाई न होने से ग्रामीणों और समाज में आक्रोश व्याप्त था। इसी को लेकर रविवार को सकल हिंदू समाज द्वारा महापंचायत आयोजित की गई थी। महापंचायत के उपरांत सैकड़ों की संख्या में लोग रैली निकाल रहे थे। इसी दौरान भीड़ में शामिल कुछ अज्ञात लोगों ने हत्या के आरोपी साहिल उर्फ महरूफ खान के घर में आग लगा दी।

आगजनी के बाद स्थिति

आग लगते ही स्थानीय लोग और रैली में शामिल युवक मौके पर दौड़े और आग को बुझाने का प्रयास किया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। लेकिन इस घटना के बाद गांव में तनाव और अधिक बढ़ गया। सूचना मिलते ही ताला थाना पुलिस सहित आसपास के कई थानों का बल गांव पहुंचा। प्रशासनिक अधिकारी भी तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में लिया।

गांव में तनाव, पुलिस का पहरा

घटना के बाद बिगौड़ी गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बड़ी संख्या में जवान गश्त कर रहे हैं और ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। वहीं प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- MP Flood Update: बारिश और बाढ़ से बड़वानी में हाहाकार, कहीं बहा टैंकर, तो कहीं निर्माणाधीन पुलिया क्षतिग्रस्त

ग्रामीणों में आक्रोश

ग्रामीणों का कहना है कि हत्या जैसे गंभीर अपराध के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस कार्रवाई में ढिलाई बरत रही है। इसी आक्रोश के चलते महापंचायत बुलाई गई थी। ग्रामीणों का साफ कहना है कि जब तक हत्या के आरोपियों पर कठोर कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

प्रशासन का बयान

अधिकारियों ने बताया कि आगजनी की घटना में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। पुलिस बल गांव में लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है। दोषियों की पहचान की जा रही है और कानून व्यवस्था के साथ किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *