आर्मी अफसर की बेटी ने बनाई कूड़े को खाद बनाने वाली अनोखी मशीन, जानें कीमत

नई दिल्ली : इंदौर जिसे देश का सबसे साफ शहर कहा जाता है. इस शहर से निकली एक लड़की जब दिल्ली पहुंची तो यहां पर खड़े हुए कूड़े के पहाड़ और जगह-जगह बिखरा कूड़ा और गंदगी देखकर दंग रह गई. उसने सोचा जब इंदौर साफ है तो देश की राजधानी इतनी गंदी क्यों है. इसके बाद उसने 2 महीने तक रिसर्च की और एक ऐसी मशीन बनाई. जो आपके घर के कूड़े को आपके लिए कमाई का जरिया बन सकती है.

अब कचरों को भी बना सकते हैं खाद

उसने एक सिंक बनाई, जिसमें आप अपने किचन से निकलने वाले गीले कचरे जैसे सब्जियों के छिलके और प्लेट में लगे हुए खाने से लेकर बचे हुए खाने तक को डाल सकते हैं. कुछ ही देर में यह सिंक आपके खाने को खाद में बदल देगा और इस खाद को आप चाहे तो मार्केट में बेच भी सकते हैं. या फिर अपने घर के पेड़ पौधों में डाल सकते हैं. घर का कूड़ा घर में ही रह जाएगा और आपके लिए कमाई का जरिया भी बन जाएगा.

आर्मी अफसर की बेटी हैं अक्षिता

यह पूरा स्टार्टअप आइडिया इंदौर की अक्षिता मालवीय का है. जो कि एक आर्मी अफसर और अध्यापिका की बेटी हैं. सबसे खास बात यह है कि अक्षिता मालवीय के इस स्टार्टअप आइडिया को अपनाने के लिए देशभर की कंपनियां बेताब हैं. अपने इस स्टार्टअप आइडिया को लेकर अक्षिता भारत मंडपम में आयोजित विकसित भारत कार्यक्रम के तहत मौजूद थी. इस दौरान उनसे लोकल 18 की टीम ने खास बातचीत की. आइये जानते हैं कि अक्षिता ने क्या-क्या कहा.

इस तरह काम करेगा यह सिंक

अक्षिता मालवीय ने बताया कि उनके पूरे स्टार्टअप का जो नाम है. वह है ‘इनसिंक’ और इसे बनाने में उनका पूरा सवा लाख रुपए खर्च हुआ है. अब यह पूरी तरह से बनकर तैयार है और फिलहाल अलग-अलग कंपनियां उन्हें ऑफर भी देने लगी हैं. उन्होंने बताया कि उनका सिंक एक पूरा सेटअप है, जिसे कोई भी अपने किचन में लगवा सकता है.

इस सिंक के किनारे एक बॉक्स दिया गया है और अंदर पूरा एक सिस्टम लगा हुआ है, जो आपके घर के गीले कचरे को यानी चाहे वह अनाज हो या बीज हो उन सभी को जब आप इसके अंदर डाल देंगे तो पूरे सिस्टम से होकर गुजर कर यह सिंक में लगे हुए बॉक्स तक पहुंच जाएगी और खाद बन जाएगी, जिसे आप चाहे तो हर हफ्ते निकाल कर साफ कर सकते हैं या फिर एक या दो महीने में निकाल कर 50 से 60 किलो प्रति केजी वाला खाद बना सकते हैं.

इसे आप किसी भी खाद बनाने वाली कंपनी को बेहतर दामों पर बेच भी सकते हैं. उन्होंने बताया कि यह आइडिया उनका ही है, लेकिन कमाई का जरिया आपका है. इससे किचन वेस्ट किचन में ही रह जाएगा और बाहर नहीं जाएगा. इससे दिल्ली में गंदगी भी नहीं फैलेगी. चारों तरफ सफाई रहेगी.

जानें इस सिंक की कीमत

अक्षिता मालवीय ने बताया कि इस पूरे सिंक की कीमत उन्होंने 50000- 60000 रुपए रखी हैं, लेकिन इसी सिंक को वह अब मिडिल क्लास फैमिली और रेस्टोरेंट के लिए भी बना रही हैं. आने वाले समय में रेस्टोरेंट और मिडिल क्लास फैमिली भी इसका इस्तेमाल कर सकेंगे. मिडिल क्लास फैमिली और रेस्टोरेंट के लिए इसकी कीमत और कम रखी जाएगी. ताकि हर कोई इसे खरीद सके. उन्होंने कहा कि रेस्टोरेंट से बड़ी मात्रा में किचन वेस्ट निकलता है. रेस्टोरेंट के लोग भी इसका सही इस्तेमाल करके खाद बना सकते हैं.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *