ठंड में सूखे-फटे होंठ से हैं परेशान, अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय, हो जाएंगे मुलायम और गुलाबी

Last Updated:

Winter Lip Care Tips: सर्दियों में त्वचा के साथ-साथ होठों का खास ख्याल रखना भी बेहद जरूरी होता है. ठंड के दौरान जहां ड्राइनेस के कारण होंठ फटने लग जाते हैं. वहीं डेड स्किन सेल्स के चलते होंठ डल और काले दिखने लगते हैं. ऐसे में कुछ नेचुरल तरीकों की मदद से आप न सिर्फ होठों का फटना कम कर सकते हैं बल्कि सर्दियों में भी लिप्स को सॉफ्ट और पिंक रख सकते हैं.

सर्दियों में त्वचा के साथ-साथ होठों का खास ख्याल रखना भी बेहद जरूरी होता है. ठंड के दौरान जहां ड्राइनेस के कारण होंठ फटने लग जाते हैं, वहीं डेड स्किन सेल्स के चलते होंठ डल और काले दिखने लगते हैं. ऐसे में कुछ नेचुरल तरीकों की मदद से आप न सिर्फ होठों का फटना कम कर सकते हैं, बल्कि सर्दियों में भी लिप्स को सॉफ्ट और पिंक रख सकते हैं.

घरेलू उपाय है कारगर

सर्दियों के मौसम में त्वचा अक्सर ड्राई और डल लगने लगती है. वहीं, ठंड में होंठ फटने की समस्या भी आम हो जाती है. ऐसे में कई महंगे लिप बाम भी होंठों को कोमल रखने में फेल नजर आते हैं. हालांकि, सर्दियों में अगर होंठ फटने लग जाएं, तो कुछ नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करके आप पूरे मौसम में होठों को सॉफ्ट और पिंक रख सकते हैं.

लिप बाम के बिना भी सुंदर दिखेंगे होंठ

सर्दी के दौरान होठों की त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है, जिससे होठों के डेड स्किन सेल्स में इजाफा होने लगता है और होंठ फटना शुरू हो जाते हैं. ऐसे में सिर्फ लिप बाम की मदद से होठों को मुलायम रखना मुश्किल हो जाता है. इसीलिए, हम आपको बताने जा रहे हैं सर्दियों के कुछ लिप केयर टिप्स, जिसे फॉलो करके आप ठंड में भी होठों का खास ख्याल रख सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

भरपूर पानी पियें

ठंड में अक्सर लोगों को प्यास कम लगती है. ऐसे में पानी कम पीने से न सिर्फ शरीर में पानी की कमी होने लगती है, बल्कि होंठ फटने भी शुरू हो जाते हैं. वहीं, सर्दियों के मौसम में भरपूर पानी पीने से होठों की नमी बरकरार रहती है और आपके होंठ मुलायम बने रहते हैं.

शहद का इस्तेमाल करें

सर्दियों में होठों को सॉफ्ट रखने के लिए आप शहद की मदद ले सकते हैं. शहद में मौजूद मॉइश्चराइजिंग एजेंट होठों को नैरिश करके मुलायम बनाए रखने में कारगर होते हैं. इसके लिए रात को सोने से पहले होठों पर शहद अप्लाई करें और सुबह ठंडे पानी से होठों को धो लें.

ग्लिसरीन और गुलाबजल यूज करें

सर्दियों में होठों को फटने से बचाने के लिए ग्लिसरीन और गुलाब जल का इस्तेमाल भी बेस्ट हो सकता है. इसके लिए रात को सोने से पहले होठों पर ग्लिसरीन और गुलाब जल को मिक्स करके होठों पर लगा लें. इससे आपके लिप्स सॉफ्ट और सुंदर दिखने लगेंगे.

घी की से मसाज करें

सर्दी में होठों को मुलायम बनाने के लिए आप देसी घी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसे में हर रोज घी से मालिश करने पर होठों के डेड स्किन सेल्स रिमूव हो जाएंगे और लिप्स के ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार देखने को मिलेगा. जिससे आपके होंठ पिंक और सॉफ्ट बने रहेंगे.

आजमाए हुए है ये नुस्खे

बाजार में तरह-तरह के लिप केयर के लिए सामग्री उपलब्ध होती है लेकिन सावधानीपूर्वक ही इस्तेमाल करना चाहिए या फिर अपने ब्यूटीशियन या डाॅक्टर से सलाह के बाद मार्केट के प्रोडक्ट यूज करने चाहिए. लेकिन आज जो लिप केयर टिप्स हमने बताई है वो एक दम प्योर और शदियों से इस्तेमाल किये जाने वाले हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

ठंड में सूखे-फटे होंठ से हैं परेशान, अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *