Last Updated:
5 unusual signs of being healthy: आजकल लोगों के ऊपर वर्क प्रेशर, घर की जिम्मेदारियों आदि का इतना लोड है कि वे स्ट्रेस, टेंशन में जीवन जी रहे हैं. लोगों को खुद की तरफ ध्यान देने का समय ही नहीं मिल पाता है. लेकिन, आप यदि जानना चाहते हैं कि आप कितने स्वस्थ हैं, मेंटली कितने फिट और खुश हैं तो आप कुछ संकेतों से जान सकते हैं.
हेल्दी होने के 5 संकेत.
आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी के पास इतना समय नहीं है कि वो खुद के ऊपर प्रॉपर तरीके से ध्यान दे. जिसे देखो वह किसी ना किसी कारण से स्ट्रेस और टेंशन से घिरा हुआ है. ऑफिस के काम के बोझ के तले इतना दबा हुआ महसूस करता है कि न तो लोगों के पास चैन से बैठकर खाने का समय है और न ही सोने का. ऐसे में आप ना सिर्फ फिजिकली, बल्कि मेंटली भी पूरी तरह से थके हुए महसूस करते हैं. यदि आप चाहते हैं 100 साल तक हेल्दी जीवन जीने की तो इसके लिए आपको खुद ही जागरूक होकर प्रयास करना होगा. डब्लूएचओ के अनुसार, हेल्दी रहने का ये मतलब नहीं है कि आपको कोई भी बीमारी नहीं है, बल्कि आप शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से आप कितने स्वस्थ महसूस करते हैं, ये कहलाता है हेल्दी रहना. यदि आप जानना चाहते हैं कि आप कितने फिट और हेल्दी हैं तो आप यहां बताए गए कुछ असामान्य लक्षणों से पहचान सकते हैं.
असामान्य लक्षण जो बताते हैं आप कितने हैं फिट
फ्लोरिडा में स्थित ऑर्थोपेडिक स्पोर्ट्स सर्जन डॉ. डेविड अब्बासी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वे कुछ असामान्य लक्षणों के बारे में बताते हुए कहते हैं कि अगर आप जानना चाहते हैं कि आप हेल्दी हैं या नहीं तो आपके अंदर कुछ संकेत दिखेंगे. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट drdavidabbasi पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने 5 संकेतों को बारे में लिखा है, जो आपके हेल्दी होने की तरफ इशारा करते हैं.
डॉ. डेविड अब्बासी अपने पोस्ट में लिखते हैं कि ज्यादातर लोग अपने शरीर में मौजूद खामियों पर ही ध्यान देते हैं, लेकिन उन संकेतों के बारे में क्या जो बताते हैं कि सब कुछ ठीक चल रहा है? ये 5 अनदेखे संकेत बताते हैं कि आपका शरीर ठीक उसी तरह काम कर रहा है जैसा उसे करना चाहिए.
View this post on Instagram