मकर संक्रांति के दिन बैंक खुले हैं या बंद? जानें आपके शहर में RBI ने क्यों दी छुट्टी

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Banks Closed On 14 January: मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर पूरे देश में लोग त्योहार की खुशियां मना रहे हैं. हालांकि बैंकिंग सेवाओं को लेकर आपको सावधानी बरतनी चाहिए.  14 जनवरी 2026 को कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे, जबकि अन्य राज्यों में शाखाएं सामान्य रूप से कामकाज करेंगी. इसका कारण स्थानीय त्योहार और राज्य स्तर की छुट्टियां हैं. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के द्वारा हर साल बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी की जाती हैं.  

अगर आज आप किसी जरूरी काम से बैंक ब्रांच जाने की योजना बना रहे हैं तो, जाने से पहले अपने शहर की बैंक हॉलिडे स्थिति चेक करना बेहद जरूरी है. ऐसा करने से आप अनावश्यक समय और यात्रा की परेशानी से बच सकते हैं. आइए जानते हैं, आज कौन-कौन से शहर में बैंक बंद हैं?

इन शहरों में बैंक रहेंगे बंद

आरबीआई ने जनवरी महीने के लिए बैंकों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया है. इसके अनुसार, 14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति और माघ बिहू के चलते कुछ शहरों में बैंक बंद रहेंगे. इस दिन अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी और ईटानगर में सभी बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा. ऐसे में अगर आप इन शहरों में रहते हैं तो आपको बैंक जाने से परहेज करना चाहिए.  

ऑनलाइन सुविधाएं रहेगी चालू

मकर संक्रांति के चलते भले ही बैंक शाखाओं को बंद करने का फैसला लिया गया है. हालांकि, इस दौरान ग्राहकों के लिए ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधाएं चालू रहेगी. छुट्टी के दिन भी आप यूपीआई के जरिए पैसा भेज या मंगवा सकते हैं.

इसके अलावा नेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप के माध्यम से बिजली, पानी, मोबाइल रिचार्ज, डीटीएच और अन्य जरूरी बिलों का भुगतान आसानी से किया जा सकता है. यानी बैंक बंद होने के बावजूद आपके रोजमर्रा के बैंक से संबंधित डिजिटल काम पर किसी तरह का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. 

यह भी पढ़ें: आज 14 जनवरी को इतना महंगा हो गया सोने-चांदी का भाव, जानिए 10 ग्राम सोना खरीदने के लिए कितना करना होगा खर्च 

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *