अर्चना तिवारी का इटारसी स्टेशन का सीसीटीवी फुटेज आया सामने: नर्मदापुरम से A-1 कोच में बैठा था तेजेंद्र; रात 12.08 बजे साड़ी में जाते दिखी – narmadapuram (hoshangabad) News

साड़ी पहनी अर्चना तिवारी तेजेंद्र सिंह के साथ इटारसी स्टेशन पर जाते दिखी।

नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच से गायब हुई सिविल जज की पढ़ाई कर रही एडवोकेट अर्चना तिवारी को 13 दिन बाद बुधवार को सकुशल जीआरपी ने परिजन के सुपुर्द कर दिया। अर्चना तिवारी उसके पुराने क्लाइंट तेजेन्द्र सिंह की मदद से 7-8 अगस्त रात 12.08 बजे इटारसी र

.

इटारसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 4-5 से निकलकर जाने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। अर्चना तिवारी ने ट्रेन में ही कपड़े बदलकर साड़ी पहनी थी। उसकी मदद करने वाला तेजेंद्र सिंह नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन से नर्मदा एक्सप्रेस के एसी कोच A-1 में चढ़ा था।

अर्चना तिवारी भी उसी एसी B-2 कोच से A-1 कोच में आ गई थी। नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में तेजेंद्र सिंह के ए-1 कोच में चढ़ने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन तेजेंद्र सिंह के ए-1 कोच में चढ़ता दिख रहा है।

छात्र नेता रही है अर्चना तिवारी इंदौर में सिविल जज की तैयारी कर रही अर्चना तिवारी कटनी में छात्र नेता भी रही है। 7 अगस्त को अर्चना तिवारी नर्मदा एक्सप्रेस से इंदौर से कटनी के लिए बैठी थी। लेकिन भोपाल के बाद उसका मन बदला। कटनी के बजाय कहीं भागने की प्लानिंग की। अर्चना ने शुजालपुर से अपने दोस्त सारांश जोगचंद्र को इंदौर बुलाया था।

पुराने क्लाइंट ने भागने में मदद की पुराने क्लाइंट तेजेन्द्र सिंह इटारसी इटारसी से भागने में मदद मांगी थी। प्लॉनिंग के तहत उसने तेजेंद्र सिंह को इटारसी से नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर बुलाया। फिर ट्रेन में बैठाकर उससे कहा कि इटारसी रेलवे स्टेशन पर ऐसी जगह उतारना जहां सीसीटीवी कैमरे न लगें हो। इटारसी में प्लेटफार्म पर ट्रेन के पहुंचने के बाद दोनों ट्रेन से उतरे।

इसके बाद तेजेंद्र सिंह के साथ अर्चना प्लेटफार्म से जबलपुर आउटर तरफ पहुंची और 12 बंगला तरफ पहुंची। जहां सारांश जैन पहले से आ खड़ा हुआ था। तेजेंद्र सिंह के साथ मौके जाते दिख रही अर्चना तिवारी ने साड़ी पहनी थी। बुधवार को अर्चना को जीआरपी ने परिजन के सुपुर्द किया। खुलासे के बाद उसके सीसीटीवी फुटेज भी सामने आएं है।

पंजाब का रहने वाला है तेजेंद्र सिंह अर्चना का पुराना क्लाइंट तेजेंद्र सिंह जो पंजाब का रहने वाला है। वर्तमान में इटारसी में रहता है। उसने मदद मांग नर्मदापुरम बुलाया था। तेजेंद्र के हाथ में समान रखा दिख रहा है। फुटेज में दिख रहा है। संभवत तेजेंद्र सिंह ने अर्चना के लिए साड़ी लेकर आया होगा।

यह खबर भी पढ़ें अर्चना बोली- कॉन्स्टेबल राम तोमर कॉल-मैसेज कर तंग करता था

नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच से गायब हुई एडवोकेट अर्चना तिवारी को 13 दिन बाद बुधवार को सकुशल बरामद कर जीआरपी ने परिजन के सुपुर्द कर दिया। इंदौर में सिविल जज की तैयारी कर रही अर्चना तिवारी कटनी में छात्र नेता भी रही है। बरामदगी के बाद पुलिस को दिए बयान में उसने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *