Last Updated:
Archana Tiwari Case Live Today: अर्चना तिवारी की गुमशुदगी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, उनका शुजालपुर निवासी युवक से लव अफेयर था. गायब होने से पहले उन्होंने दूसरा फोन और नया नंबर लिया था.
अर्चना तिवारीजांच के दौरान सामने आया कि अर्चना ने गायब होने से पहले एक नया मोबाइल फोन खरीदा था, जिससे वह शुजालपुर निवासी एक युवक से संपर्क में थी. यह संपर्क पुराने मोबाइल नंबर से नहीं बल्कि नए नंबर से किया गया था, जिससे परिवार और पुलिस को शुरुआत में कुछ भी पता नहीं चल पाया.
कल यानी मंगलवार को रेलवे एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने अर्चना की बरामदगी की पुष्टि करते हुए बताया कि अर्चना को सुरक्षित पाया गया है और पुलिस टीम उसे लेकर भोपाल के लिए रवाना हो चुकी है. भोपाल पहुंचने के बाद जीआरपी अर्चना से पूछताछ करेगी और उसके बयान दर्ज किए जाएंगे. बता दें कि आज पुलिस अर्चना को लेकर भोपाल पहुंचेगी, जिसके उससे पुछताछ शुरू होगी.
मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अर्चना तिवारी के बयान से मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है. पुलिस अब इस मामले की तह तक जाने की तैयारी कर रही है. बता दें कि 28 वर्षीय अधिवक्ता अर्चना तिवारी, जो मध्य प्रदेश के कटनी जिले की रहने वाली हैं, इंदौर के एक हॉस्टल में रहकर जूडिशियल सर्विस की तैयारी कर रही थीं. वह 7 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर अपने भाई को राखी बांधने के लिए इंदौर से कटनी जा रही थी. इसके लिए उन्होंने नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन ली थी, लेकिन उसी दौरान वे रहस्यमय तरीके से लापता हो गई. अर्चना की बरामदगी के बाद यह मामला सुर्खियों में आया, और पुलिस अब उनकी सुरक्षा और लापता होने के कारणों की जांच कर रही है.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें
.