April 2026 Festival Live Updates: अप्रैल 2026 का महीना धार्मिक आयोजनों से भरा रहेगा. साथ ही कई ग्रहों का गोचर भी होने वाला है. ऐसे में अप्रैल शुरू होने से पहले आपको व्रत-त्योहार की तिथि, पूजा मुहूर्त, विधि, ज्योतिषीय प्रभाव और देशभर के मंदिरों से जुड़ी हर बड़ी अपडेट आपको इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी.
अप्रैल महीने में चैत्र और वैशाख महीने का खास संयोग रहेगा और इसमें पड़ने वाले व्रत-त्योहार भी काफी महत्वपूर्ण रहेंगे. इसलिए अप्रैल महीने में ना सिर्फ मंदिर-मठ बल्कि घरों में भी पूजा-पाठ के साथ भक्तिमय माहौल बना रहेगा.
महीने की शुरुआत में चैत्र पूर्णिमा के साथ होगी. इसके बाद हनुमान जयंती का उत्सव मनाया जाएगा. इसके बाद ईसाई धर्म का बड़ा पर्व ईस्टर भी मनाया जाएगा. इसके अलावा अक्षय तृतीया, पशुराम जयंती, मासिक प्रदोष व्रत, वरुथिनी और मोहिनी एकादशी, गंगा सप्तमी, सीता नवमी जैसे कई पर्व-त्योहार पड़ेंगे.
इन पर्व-त्योहार पर भक्तजन व्रत रख कर देवी-देवताओं की पूजा करते हैं और सुख-समृद्धि व मंगल की कामना करते हैं. धार्मिक पर्वों के साथ ही ज्योतिषीय दृष्टि से भी अप्रैल का महीना खास रहेगा. इस महीने कई बड़े ग्रहों का गोचर भी होने वाला है. महीने की शुरुआत में भूमिपुत्र मंगल गोचर करेंगे. इसके बाद कतार में बुध और सूर्य का भी राशि परिवर्तन होगा. वहीं शनि अस्त से उदय होंगे.
अप्रैल में इन व्रत-त्योहारों, पूजा मुहूर्त, धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिषीय घटनाओं और धार्मिक यात्रा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी की जानकारी आपको यहां लाइव ब्लॉग में मिलती रहेगी. इसके अलावा देश के प्रमुख मंदिरों जैसे अयोध्या, काशी, उज्जैन, हरिद्वार, वृंदावन और तिरुपति से जुड़ी विशेष धार्मिक गतिविधियों और आयोजनों की अपडेट भी आप यहां देख सकते है.
साथ ही ज्योतिषाचार्यों के अनुसार ग्रहों की चाल का असर विभिन्न राशियों और देश-दुनिया की घटनाओं पर भी देखने को मिल सकता है. इसलिए ग्रह गोचर से जुड़े विश्लेषण, उपाय और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी जानकारी भी आप जान सकते हैं, जिससे कि धर्म, आस्था और ज्योतिष से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी से आप जुड़े रहें.
ये भी पढ़ें: Jain Mandir in Pakistan: पाकिस्तान में हैं कई जैन मंदिर, एक तो यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची तक पहुंचा
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
.