हफ्ते में सिर्फ दो बार चेहरे पर लगाएं इस सब्जी का फेस पैक! गुलाब सा खिल उठेगा चेहरा, दाग-धब्बे भी होंगे गायब

Last Updated:

Glowing Skin Tips: चुकंदर फेस पैक के इस्तेमाल से नेचुरल ग्लो और बेदाग स्किन मिलती है. यह घरेलू नुस्खा झाइयां, दाग-धब्बे और पिंपल्स कम करता है. एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर चुकंदर चेहरे को अंदर से पोषण द…और पढ़ें

बागेश्वर: हर किसी की चाहत होती है खूबसूरत और दमकती त्वचा की, लेकिन बदलती लाइफस्टाइल, पॉल्यूशन और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स के अधिक इस्तेमाल से चेहरे पर दाग-धब्बे, झाइयां और पिंपल्स जैसी समस्याएं आम हो गई हैं. ऐसे में विशेषज्ञ मानते हैं कि घरेलू नुस्खे सबसे सुरक्षित और असरदार ऑप्शंस हैं. इनमें से एक बेहद फेमस उपाय है चुकंदर का फेस पैक (Beetroot Face Pack), जिसे नेचुरल ब्यूटी सीक्रेट भी कहा जाता है.

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है ये फेस पैक
चुकंदर यानी बीटरूट में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, आयरन और विटामिन सी पाए जाते हैं, जो त्वचा को अंदर से पोषण देकर उसे गुलाबी और चमकदार बनाते हैं. इसे इस्तेमाल करना बहुत आसान है. सबसे पहले चुकंदर को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें और मिक्सी में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें. इसमें एक चम्मच दही या गुलाबजल मिलाएं. चाहें तो थोड़ा बेसन या शहद भी डाल सकते हैं. इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाकर 15-20 मिनट तक सूखने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें.

टैनिंग ओर झाइयां होगी दूर
बागेश्वर की ब्यूटीशियन किरन पांडे ने बताया कि चुकंदर फेस पैक नियमित रूप से लगाने से त्वचा की टैनिंग दूर होती है और झाइयां कम होती हैं. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की डलनेस को खत्म कर नेचुरल ग्लो लाते हैं. विटामिन सी पिंपल्स और एक्ने को रोकने में मदद करता है. इसके अलावा, इसकी ठंडक त्वचा को हाइड्रेट करती है और ड्राईनेस की समस्या भी दूर करती है.

दाग-धब्बे भी होंगे छूमंतर
चुकंदर फेस पैक के फायदे सिर्फ ग्लो तक ही सीमित नहीं हैं. अगर आपकी त्वचा पर दाग-धब्बे हैं या आप लंबे समय से झाइयों से परेशान हैं, तो यह नुस्खा आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है. इसके इस्तेमाल से धीरे-धीरे स्किन का रंगत निखरने लगता है और चेहरा गुलाबी आभा से दमकने लगता है. यही वजह है कि ब्यूटी एक्सपर्ट्स रसायन युक्त फेस पैक्स की बजाय इसे अपनाने की सलाह देते हैं.

हफ्ते में कम से कम दो बार इसे लगाना चाहिए. इससे स्किन हेल्दी रहती है और लंबे समय तक नेचुरल ग्लो बरकरार रहता है. खास बात यह है कि यह पूरी तरह नेचुरल है और इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं होते.
यह भी पढ़ें: सुबह खाली पेट पी लें ये हरा पानी, गैस–एसिडिटी चुटकियों में होगी गायब, जानें बनाने का तरीका

चुकंदर का जूस भी है फायदेमंद
साथ ही, चुकंदर का जूस पीने से शरीर को पोषण मिलता है और खून की कमी दूर होती है. इसका असर त्वचा पर भी साफ दिखाई देता है. कहा जाता है कि अगर शरीर अंदर से हेल्दी है, तो चेहरा अपने आप खूबसूरत और दमकता हुआ नजर आता है. इसलिए खूबसूरत और बेदाग त्वचा की चाह रखने वाले लोग हफ्ते में दो बार चुकंदर का फेस पैक जरूर लगाएं. यह न सिर्फ त्वचा की गहराई तक जाकर उसे रिपेयर करता है, बल्कि आपको देता है नेचुरल गुलाबी निखार.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

हफ्ते में सिर्फ दो बार चेहरे पर लगाएं ये फेस मास्क! गुलाब सा खिल उठेगा चेहरा

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *