Last Updated:
Money Tree : अगर आप अपने घर में समृद्धि, सुख-शांति और आर्थिक विकास चाहते हैं, तो मनी प्लांट नहीं बल्कि मनी ट्री यानी पचिरा को जरूर लगाएं. यह छोटा सा पौधा आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है. पचिरा को मनी ट्री कहा जाता है, जो समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक है. इसकी पांच पत्तियां शुभ होती हैं और सात पत्तियों वाला पौधा चमत्कारी माना जाता है. मजबूत जड़ें आर्थिक स्थिरता का संकेत देती हैं. इसे उत्तर-पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है.
आमतौर पर लोग अपने घरों में मनी प्लांट लगाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि असली ‘मनी ट्री’ कोई और है. जी हां, हम बात कर रहे हैं पचिरा (Pachira aquatica) की, जिसे Money Tree के नाम से भी जाना जाता है. यह पौधा ना केवल दिखने में सुंदर होता है बल्कि फेंगशुई और भारतीय वास्तुशास्त्र दोनों में इसे धन और सौभाग्य का प्रतीक माना गया है.

इस पौधे की सबसे खास बात है इसकी हरी-भरी, गोल और चमकदार पत्तियां, जो घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का संकेत देती हैं. फेंगशुई विशेषज्ञों के अनुसार, मनी ट्री को घर या ऑफिस में लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और परिवार के सदस्यों में आपसी सामंजस्य बना रहता है.

पचिरा के पत्ते आमतौर पर पांच होते हैं, लेकिन अगर किसी पौधे में सात पत्तियां निकल आएं तो इसे बेहद शुभ और चमत्कारी माना जाता है. फेंगशुई और अंकशास्त्र दोनों में सात अंक को धन, सफलता और भाग्य का प्रतीक माना गया है. ऐसे पौधे को घर में रखना शुभ संकेत होता है और इसे ईश्वरीय कृपा का संकेत माना जाता है.

इस पौधे की जड़ें भी विशेष महत्व रखती हैं. मनी ट्री की जड़ें मोटी और मजबूत होती हैं, जो आर्थिक स्थिरता का प्रतीक मानी जाती है. माना जाता है कि जिस घर में यह पौधा अच्छी तरह से फल-फूल रहा हो, वहां पैसों की कभी कमी नहीं होती.

अब सवाल उठता है कि मनी ट्री कहां रखें. इसे आप घर में उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) या दक्षिण-पूर्व (धन स्थान) में लगाना सबसे अच्छा माना जाता है. साथ ही यह ध्यान रखना जरूरी है कि पौधे को सीधी धूप से बचाएं और ऐसी जगह रखें, जहां उसे अप्रत्यक्ष रोशनी मिले. इसकी मिट्टी में हल्की नमी हमेशा बनी रहनी चाहिए.

अगर आप अपने घर में समृद्धि, सुख-शांति और आर्थिक विकास चाहते हैं, तो मनी प्लांट नहीं बल्कि मनी ट्री यानी पचिरा को जरूर लगाएं. यह छोटा सा पौधा आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है.
.