आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में प्रदूषण के कारण लोगों को स्किन समस्या हो रही है. चेहरे पर रुखापन और दाग-धब्बे से युवा बेहद परेशान हो जाते हैं. चिकित्सक ने कहा कि चेहरा खराब होने कि मुख्य वजह प्रदूषण, अधिक तेल का खाना, जंग फूड, अनिद्रा और बदलती लाइफस्टाइल है. युवा चिंतित हैं कि वह चेहरे पर क्या लगाएं, जिससे उन्हें आराम मिल सके.
चिकित्सक ने बताया कि कोई भी अच्छी ब्रांड का फेशवॉश चेहरे पर इस्तेमाल किया जा सकता है. जब भी बाहर से घर आएं, चेहरे को फेशवाश से साफ करें. सुबह के वक्त सर्दियों में हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को साफ करें.
हल्के हाथों से चेहरे को करें साफ
उन्होंने कहा कि चेहरे को साफ करने के बाद उसे कपडे से रगड़े नहीं, हल्के-हल्के हाथों से पानी को पोछें. चिकित्सक ने कहा कि कई बार युवा चेहरे पर आये फोड़े-फुंसी को हाथों से नोंच लेते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में उन्हें हाथों से ना नोचें, वरना वहां स्पॉट बनने की उम्मीद बन जाती है. अधिक समस्या होने पर किसी भी नजदीकी स्किन रोग विशेषज्ञ से सलाह लें.
अच्छे ब्रांड के फेशवॉश से साफ करें चेहरा
आगरा के वरिष्ठ चिकित्सक आशीष मित्तल ने कहा कि चेहरे को दिन में तीन बार किसी भी अच्छे ब्रांड के फेशवॉश से साफ करना चाहिए. बाहर से घर आने के बाद भी चेहरे को साफ करें और फिर किसी साफ सूती कपड़े से हल्के हाथों से पानी को पोंछ लें.
डॉ. आशीष मित्तल बताते हैं कि जब बाहर काम के लिए जाते हैं, तो प्रदूषण, दस्त आदि से चेहरे पर गंदगी की लेयर बन जाती है. जब पसीना आता है, तो यह एलर्जी में तब्दील हो जाती है, जिससे चेहरा खराब हो जाता है और डलनेस दिखने लगती है. डॉ. मित्तल ने कहा कि ऐसे में मरीज को चेहरे को साफ रखना चाहिए और ढककर घर से बाहर जाना चाहिए.
घरेलू उपचार से भी चेहरे पर आएगा निखार
आगरा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आशीष मित्तल ने बताया कि कुछ घरेलू उपचार से भी चेहरे पर निखार लाया जा सकता है. पुराने समय में लोग चेहरे पर दूध की मलाई लगाते थे, जिससे चेहरा ग्लो करता था. उन्होंने कहा कि कई महिलाएं चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करती हैं, जो काफी फायदेमंद होता है. इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है. डॉ. मित्तल ने बताया कि चेहरे पर बेशन से भी स्क्रब किया जा सकता है, जो काफी फायदेमंद साबित होता है.
चेहरा ज्यादा खराब दिखने पर चिकित्सक से लें सलाह
वरिष्ठ डॉक्टर आशीष मित्तल ने बताया कि चेहरा यदि ज्यादा खराब हो रहा है, तो किसी भी नजदीकी स्किन रोग विशेषज्ञ को दिखा सकते हैं. जब चेहरे पर अधिक दाग, धब्बे, पिम्पल, डलनेस आदि दिखे, तो नजदीकी चिकित्सक से सलाह लें. वह कुछ एंटी एलर्जीक दवाओं और कुछ क्रीम, लोशन से ठीक कर सकते है. डॉ. आशीष ने बताया कि ज्यादा तला हुआ भोजन खाने से लोगों को बचना चाहिए. अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए, नींद पर्याप्त मात्रा में लेने की जरूरत होती है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.