Last Updated:
Raw Milk for Skin Benefits: कच्चा दूध चेहरे पर लगाने से स्किन पर प्राकृतिक निखार आता है. इससे चेहरे की झुर्रियां कम होती हैं और त्वचा जवान दिखने लगती है. इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स त…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- कच्चा दूध चेहरे पर लगाने से झुर्रियां कम होती हैं.
- कच्चा दूध त्वचा को हाइड्रेट और ग्लोइंग बनाता है.
- कच्चा दूध त्वचा से टैनिंग हटाने में मदद करता है.
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो कच्चे दूध में प्राकृतिक रूप से लैक्टिक एसिड, विटामिन A, विटामिन D, विटामिन B6, विटामिन B12 और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों की अच्छी मात्रा होती है. कच्चा दूध स्किन की डेड सेल्स को हटाकर अंदर से नमी और निखार देने में मदद करता है. कच्चा दूध त्वचा को हाइड्रेट करता है, जिससे वह सूखी और बेजान नहीं दिखती है. कच्चा दूध लगाने के बाद स्किन फ्रेश और ग्लोइंग नजर आती है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं. कच्चा दूध चेहरे पर लगाने से झुर्रियां नहीं आती हैं और स्किन हेल्दी नजर आती है.
कच्चे दूध में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा पर बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकते हैं, जिससे मुंहासे और झाइयां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं. यह रोमछिद्रों को साफ करता है और त्वचा को सांस लेने में मदद करता है. अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो कच्चा दूध उस पर बैलेंस बनाकर रखता है जिससे पिंपल्स का खतरा कम हो जाता है. 40 की उम्र में त्वचा पर फाइन लाइंस और झुर्रियां आम बात है, लेकिन कच्चे दूध के उपयोग से आप इन्हें काफी हद तक कम कर सकते हैं. दूध में मौजूद प्रोटीन और फैटी एसिड त्वचा की फ्लेक्सिबिलिटी को बढ़ाते हैं, जिससे चेहरा जवान और टाइट दिखता है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. …और पढ़ें
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. … और पढ़ें