Paan Ke Patte Se Paudha Kaise Lagaen: अगर आप अपने घर की बालकनी या दीवार को हरा-भरा और खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो पान की बेल एक बेहतरीन विकल्प है. आमतौर पर पान को लोग खाने और पूजा-पाठ से जोड़कर देखते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पान का पौधा लगाने से न सिर्फ आपके घर की सजावट बढ़ती है बल्कि यह सेहत के लिहाज से भी कई फायदे देता है. दरअसल पान भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है. पूजा-पाठ, शादी-ब्याह और धार्मिक आयोजनों में पान के पत्ते का इस्तेमाल शुभ माना जाता है. यही नहीं, आयुर्वेद में भी इसे औषधि की तरह उपयोग किया जाता है. सर्दी-जुकाम, खांसी और पाचन से जुड़ी समस्याओं में पान बेहद फायदेमंद माना जाता है. ऐसे में अगर यह पौधा आपके घर में हो तो आप कभी भी इसके फायदे ले सकते हैं.
कहां लगाएं पान की बेल?
पान को ज्यादा धूप पसंद नहीं है, इसलिए इसे ऐसी जगह लगाना बेहतर होता है जहां हल्की रोशनी और पर्याप्त नमी हो. घर की बालकनी, बरामदा या फिर कोई ऐसी दीवार जहां ज्यादा धूप न पड़ती हो, पान की बेल के लिए बिल्कुल सही जगह है. यह बेल धीरे-धीरे बढ़ती है और दीवार या रेलिंग पर फैलकर आपके घर को नेचुरल ग्रीन डेकोरेशन देती है.

कैसे लगाएं पान का पौधा?
-पान की बेल को बीज से नहीं, बल्कि कटिंग से लगाया जाता है.
-इसके लिए किसी पान की बेल की 5-6 इंच लंबी डंडी काट लें और उसे नम मिट्टी में लगा दें.
-मिट्टी में गोबर की खाद या कंपोस्ट डालना जरूरी है ताकि पौधे को पोषण मिल सके.
-गमले में लगाते समय ध्यान रखें कि पानी ज्यादा जमा न हो, वरना जड़ सड़ सकती है.
-हल्की नमी बनाए रखने के लिए रोज हल्का पानी दें और हफ्ते में एक बार पत्तों पर पानी की स्प्रे जरूर करें.

देखभाल कैसे करें?
-पान का पौधा ज्यादा मेहनत नहीं मांगता, लेकिन थोड़ी-सी देखभाल जरूरी है.
-गर्मियों में इसे सीधी धूप से बचाएं और नमी बनाए रखें.
-सर्दियों में पानी कम दें लेकिन मिट्टी को पूरी तरह सूखने न दें.
-अगर पत्तों पर कीड़े लग जाएं तो नीम का पानी या घरेलू कीटनाशक छिड़कें.
-सही देखभाल से यह बेल सालों तक हरी-भरी बनी रहती है.

पान के फायदे–
घर में पान की बेल लगाने के फायदे सिर्फ सजावट तक सीमित नहीं हैं. आयुर्वेद के अनुसार, पान के पत्ते एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं. इसे चबाने से पाचन बेहतर होता है, खांसी-जुकाम में राहत मिलती है और मुंह की बदबू भी दूर होती है. साथ ही, पूजा-पाठ और शुभ कार्यों में पान के पत्ते का उपयोग घर की पॉज़िटिव एनर्जी बढ़ाता है.
तो अगर आप सोच रहे हैं कि घर की खूबसूरती कैसे बढ़ाई जाए, तो अगली बार कोई शोपीस खरीदने से पहले पान की बेल जरूर लगाएं. यकीन मानिए, यह पौधा आपके घर और सेहत दोनों में नई रौनक भर देगा.
.