ऐपल के आज के इवेंट में नहीं लॉन्च होंगे ये 5 प्रोडक्ट, एंट्री करेंगे ये सभी, देखिए लिस्ट में कौन-कौन

Last Updated:

Apple के Awe Dropping इवेंट में iPhone 17 सीरीज़ के साथ कई नए डिवाइसेज़ लॉन्च होंगे, लेकिन कुछ बड़े गैजेट्स जैसे iPhone 17 Plus, M5 MacBook और iPad Air इस बार लॉन्च नहीं होंगे. जानिए कौन-कौन से डिवाइसेज़ इस इवे…और पढ़ें

ऐपल इवेंट में कौन से प्रोडक्ट नहीं आएंगे.
ऐपल इस साल का सबसे बड़ा इवेंट ‘Awe Dropping’ आज यानी 9 सितंबर को करने जा रहा है. इसमें कंपनी iPhone 17 सीरीज़, एयरपॉड्स समेत कई नए डिवाइसेज़ पेश करेगी. लेकिन फैंस को बता दिया जाए कि आप जिन-जिन चीज़ों का इंतज़ार कर रहे हैं, हो सकता है कि उन सभी को आज न लॉन्च किया जा.

हर साल की तरह ऐपल की कुछ डिवाइसेज़ या तो बाद में लॉन्च होंगे या बिल्कुल नहीं आएंगे. आइए जानते हैं कि किन डिवाइसेज़ को ऐपल आज के इवेंट में पेश नहीं करेगा.

कौन-कौन से डिवाइसेज़ नहीं दिखाए जाएंगे?
iPhone 17 Plus- ऐपल ने iPhone 14 से लेकर अब तक Plus मॉडल लॉन्च किए हैं. लेकिन iPhone 17 के साथ ये मॉडल बंद हो सकता है. इसकी जगह कंपनी नया अल्ट्रा-थिन iPhone 17 Air ला सकता है.

iPhone 17e- इस साल ऐपल ने सस्ता iPhone 16e लॉन्च किया था. इसी तरह iPhone 17e अगले साल यानी 2026 में आ सकता है, लेकिन ऐपल के आज के इवेंट में इसके आने की उम्मीद नहीं है.

M5 MacBook- ऐपल के M-सीरीज़ वाले लैपटॉप दुनिया में सबसे ज़्यादा पसंद किए जाते हैं. लोग M5 चिप वाले नए MacBook का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन ये इवेंट में लॉन्च नहीं होगा। इसे अगले साल वसंत में पेश किया जा सकता है.

M5 iPad Pro- ऐपल iPad Pro में मैकबुक जैसा परफॉर्मेंस मिलता है. M5 चिप वाला iPad Pro भी काफी पॉपुलर है, लेकिन ये भी इस इवेंट में नहीं आएगा. इसे इस साल के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है.

iPad Air और iPad 12- ऐपल के iPad Air और iPad 12, iPad Pro से ज्यादा सस्ते ऑप्शन हैं. लेकिन ये दोनों भी आज नहीं पेश किए जाएंगे. उम्मीद है कि ये अगले साल की शुरुआत में लॉन्च होंगे.

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
hometech

ऐपल के आज के इवेंट में नहीं लॉन्च होंगे ये 5 प्रोडक्ट, एंट्री करेंगे ये सभी

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *