सिर्फ 30 मिनट में पच जाता है सेब, फिर समोसा को पचने में क्यों लगते हैं 4 घंटे? वजह जानकर चौंक जाएंगे

Last Updated:

Science Behind Digestion: सेब और समोसा दो खाने की चीजें हैं, लेकिन इन्हें पचने में अलग-अलग वक्त लगता है. सेब 30 मिनट से लेकर 1 घंटे में पच जाता है, जबकि समोसा को पचने में करीब 4-6 घंटे लगते हैं. चलिए इसकी वजह समझ लेते हैं.

ख़बरें फटाफट

समोसा में फैट, ऑयल और कार्ब्स होते हैं, जिससे इसे पचने में समय लगता है.

Digestion Time of Apple vs Samosa: सेब खाना सभी को अच्छा लगता है और इसे खाने के बाद लोग कंफर्टेबल महसूस करते हैं. सेब में पोषक तत्वों का खजाना होता है, जिसकी वजह से इसे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद फल भी माना जाता है. कई बार हम जब समोसा खाते हैं, तो उसके बाद पेट भारी लगने लगता है. खाने की कुछ चीजें जल्दी पच जाती हैं, जबकि कुछ चीजों को पचने में ज्यादा समय लगता है. एक ताजा सेब खाकर आपका पेट उसे आसानी से पचा लेता है, लेकिन समोसा को पचाने में शरीर को घंटों लग जाते हैं. अब सवाल है कि आखिर ऐसा क्यों होता है? चलिए जानते हैं कि दोनों को पचने में कितना वक्त लगता है और दोनों के पाचन समय में इतना ज्यादा अंतर किस वजह से है.

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो सेब और समोसा को पचने में लगने वाले समय में काफी अंतर होता है. इसकी वजह दोनों की बनावट और न्यूट्रिशन कंटेंट होता है. सेब एक फल है, जिसमें पानी और फाइबर की मात्रा अधिक होती है. इसलिए सेब आसानी से और जल्दी पच जाता है. एक सेब को पचने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटे का समय लगता है. जबकि समोसा तला हुआ और भारी भोजन है, जिसमें फैट और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है. ड्रीप फ्राइड समोसा को पचाने में शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. समोसा को पचने में लगभग 4 से 6 घंटे या उससे ज्यादा समय भी लग सकता है.

सेब में फाइबर, पानी और नेचुरल शुगर होती है, जो आसानी से पच जाती हैं. सेब में कम कैलोरी होती है और यह ताजगी से भरपूर होता है. सेब का फाइबर आपके पाचन तंत्र को साफ करता है और खाने को जल्दी पचाने में मदद करता है. इसके अलावा सेब में मौजूद विटामिन्स और एंजाइम्स खाने को जल्दी ब्रेक करने में मदद करते हैं. इसलिए जब आप सेब खाते हैं, तो आपका शरीर इसे जल्दी से तोड़कर एनर्जी में बदल देता है. यही वजह है कि सेब खाने के कुछ घंटों बाद ही आपको भूख लगने लगती है.

अब समोसे की बात कर लेते हैं. समोसा कार्बोहाइड्रेट, ऑयल और मसालों से भरपूर होता है. तला हुआ खाना पचाने में शरीर को ज्यादा वक्त लगता है, क्योंकि उसमें भारी फैट होता है, जो आपके पेट में लंबे समय तक रहता है. पेट के एंजाइम्स को इस फैट को तोड़ने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इसके अलावा तला हुआ खाना पाचन तंत्र को धीमा कर सकता है, जिससे गैस, अपच और भारीपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए समोसे का पाचन समय ज्यादा होता है.

पाचन तंत्र का भी फूड्स को बचाने में अहम योगदान होता है. आपकी उम्र, स्वास्थ्य और लाइफस्टाइल पाचन की गति को प्रभावित करते हैं. युवा और हेल्दी व्यक्ति का पाचन तंत्र जल्दी काम करता है, लेकिन अगर किसी को पाचन संबंधी समस्या या कमजोर इम्यूनिटी हो तो पाचन धीमा हो सकता है. इसी वजह से कभी-कभी हल्का भोजन भी कुछ लोगों को देर से पचता है. इसलिए स्वस्थ पाचन के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार लेना जरूरी है. फल, सब्जियां और फाइबर युक्त चीजें खाने से पाचन बेहतर होता है और भारी तले हुए खाने से बचना चाहिए.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सिर्फ 30 मिनट में पच जाता है सेब, फिर समोसा को पचने में क्यों लगते हैं 4 घंटे?

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *