पनीर के अलावा प्रोटीन के लिए क्या खाएं? वेजिटेरियन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन, इन 5 फूड्स में भरी है मटन-अंडे की ताकत

Last Updated:

शाकाहारी होने का मतलब प्रोटीन से समझौता करना नहीं है. साधारण दालों से लेकर क्विनोआ जैसे फूड्स तक शरीर को नेचुरल रूप से एनर्जी देने के अनगिनत तरीके हैं. ज्यादातर शाकाहारी लोगों को पनीर ही प्रोटीन का एक मात्र सोर्स दिखाई देता है, जबकि कई ऐसे फूड्स हैं, जो कि कम कीमत पर आपको अंडे और मटन जैसी ताकत दे सकते हैं. यहां आप 5 ऐसे ही प्रोटीन से भरपूर फूड्स के बारे में जान सकते हैं.

दाल वेजिटेरियन लोगों के लिए सुपरफूड से कम नहीं हैं. सिर्फ एक कप पकी हुई दाल में लगभग 18 ग्राम प्रोटीन के साथ-साथ आयरन, फाइबर और फोलेट भी होता है. चाहे वो मूंग दाल हो, मसूर दाल हो या तुअर दाल हो. आप इनका इस्तेमाल सूप, स्टू, सलाद या दाल तड़का और खिचड़ी जैसे भारतीय व्यंजनों में कर सकते हैं.

चना प्लांट बेस्ड प्रोटीन के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक है, पके हुए एक कप में लगभग 15 ग्राम प्रोटीन मिलता है. स्वादिष्ट छोले करी से लेकर कुरकुरे भुने हुए चने के स्नैक्स तक, चना हर तरह के भोजन में शामिल किया जा सकता है.

सोया चंक्स और ग्रैन्यूल्स प्रोटीन के भंडार हैं, जिनमें प्रति 100 ग्राम सूखे सोया में लगभग 52 ग्राम प्रोटीन होता है. वसा रहित सोया आटे से बने ये चंक्स मांस की तरह दिखते हैं. नियमित रूप से सोया को अपने आहार में शामिल करने से मांसपेशियों को मजबूत बनाने और भूख को कम करने में मदद मिलती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

हरी मटर प्रोटीन से भरपूर होती है. एक कप पकी हुई मटर में लगभग 9 ग्राम प्रोटीन होता है. इसमें वसा कम होता है, ये आसानी से पच जाती हैं और पुलाव, करी या सलाद में डालने के लिए बेहतरीन हैं. <br /><br />

बादाम, मूंगफली, चिया बीज, अलसी के बीज और कद्दू के बीज प्रोटीन के छोटे लेकिन शक्तिशाली स्रोत हैं. मुट्ठी भर मेवे या दो बड़े चम्मच बीज 5-8 ग्राम प्रोटीन के साथ-साथ दिल के लिए फायदेमंद वसा भी प्रदान कर सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

पनीर के अलावा प्रोटीन के लिए क्या खाएं? इन 5 फूड्स में भरी है मटन-अंडे की ताकत

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *