Last Updated:
Chhatarpur News: छतरपुर कलेक्ट्रेट कर्मचारी संतोष वर्मा पर आरोप है कि उसने फेसबुक पर देवी कामाख्या पर अभद्र पोस्ट की, इससे हिंदू समाज में आक्रोश है. आईएएस संतोष वर्मा के बाद मध्य प्रदेश से ये दूसरा विवाद शुरू हो गया है. जानें मामला…
रिपोर्ट: एनएस परमार
Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के विवादित बयान के बाद अब एक और ‘संतोष वर्मा’ की एंट्री हो गई है. छतरपुर के इस संतोष वर्मा पर आरोप है कि इसने हिंदू देवी-देवताओं पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी कर पोस्ट किया है. इससे समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है. संतोष वर्मा जिला कलेक्ट्रेट की निर्वाचन शाखा में सहायक ग्रेड-3 के पद पर तैनात सरकारी कर्मचारी है.
अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल
संतोष वर्मा के फेसबुक अकाउंट पर की गई इस पोस्ट ने हिंदू समाज में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है. छतरपुर के धर्म प्रेमी संगठन ने कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग की है. यदि जल्द एक्शन नहीं लिया गया, तो आंदोलन की चेतावनी दी गई है. घटना के अनुसार, संतोष वर्मा ने अपनी फेसबुक पोस्ट में हिंदू आराध्य देवी कामाख्या के बारे में अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया, जो असम की प्रसिद्ध शक्ति पीठ का प्रतीक हैं.
कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन
यह पोस्ट वायरल होते ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं. हिंदू संगठनों ने इसे धार्मिक भावनाओं का अपमान बताते हुए कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया. स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी सेवा में रहते हुए ऐसी मानसिकता अनुशासनहीनता की मिसाल है. जिला प्रशासन ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया, लेकिन सूत्रों के अनुसार, पोस्ट की जांच शुरू हो गई है. वहीं, आरोपी का कहना है कि उसने ऐसा नहीं किया है.
अपमान बर्दाश्त नहीं होगा
छतरपुर के धर्म प्रेमी रवि पांडेय ने कहा, “यह हमारी आस्था पर प्रहार है. सरकारी कर्मचारी होने के नाते संतोष वर्मा की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है. कलेक्टर से मांग है कि तुरंत निलंबन हो, वरना हम सड़क पर उतरेंगे. हिंदू देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.” वहीं हिंदू संगठनों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें आरोपी कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर, निलंबन और विभागीय जांच की मांग की गई है.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
.