विंध्य को एक और हवाई सुविधा, 22 दिसंबर से रीवा-इंदौर के बीच उड़ेगा इंडिगो विमान

Rewa Indore Flight: रीवा में एयरपोर्ट की सौगात मिलने के बार रीवा सहित विंध्य वासियों को हवाई सेवा की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। हाल ही में रीवा से दिल्ली के लिए 72 सीटर विमान की सेवा शुरू होने के बाद अब रीवा से इंदौर की उड़ान का भी ऐलान कर दिया गया है जो 22 दिसंबर से शुरू होगी।

Publish Date: Sat, 15 Nov 2025 08:46:51 PM (IST)

Updated Date: Sat, 15 Nov 2025 08:46:51 PM (IST)

22 दिसंबर से रीवा-इंदौर के बीच उड़ेगा इंडिगो विमान

HighLights

  1. रीवा से दिल्ली के बाद रीवा से इंदौर शुरू होगी हवाई सेवा
  2. 22 दिसंबर से रीवा इंदौर के बीच उड़ेगा इंडिगो विमान
  3. विंध्यवासियों की आसान होगी यात्रा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा। रीवा में एयरपोर्ट की सौगात मिलने के बार रीवा सहित विंध्य वासियों को हवाई सेवा की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। हाल ही में रीवा से दिल्ली के लिए 72 सीटर विमान की सेवा शुरू होने के बाद अब रीवा से इंदौर की उड़ान का भी ऐलान कर दिया गया है जो 22 दिसंबर से शुरू होगी।

22 दिसंबर से रीवा इंदौर के बीच उड़ेगा इंडिगो विमान

दरअसल इंडिगो सेल्स से जुड़े उत्तम एसोसिएट के उत्तम अग्रवाल ने बताया कि अब विंध्य वासियों का इंतजार पूरा हो गया है। बताया गया कि 22 दिसंबर से इंडिगो फ्लाइट नंबर 6ई7363 इंदौर से रीवा 11.30 बजे चलकर 1.15 बजे रीवा आएगी। इसी तरह इंडिगो फ्लाइट नंबर 6ई7364 रीवा से इंदौर के लिए 1.35 बजे चलकर 3.25 बजे इंदौर पहुंचेगी।

रीवा के साथ सतना, सीधी और संगरौली के लोगों को भी होगा फायदा

इस हवाई उड़ान के बाद अब विंध्य क्षेत्र से रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मैहर मऊगंज, पन्ना और आस पास इलाके के लोग कम समय में रीवा से इंदौर के बीच अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे। बता दे कि उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के प्रयासों से विंध्य वासियों को 72 सीटर एटीआर की सुविधा मिल रही है और अब जल्द ही रीवा से इंदौर हवाई सेवा की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *