श्रीलक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में गुरुवार को अन्नकूट महोत्सव होगा। नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामी विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज के मंगल सान्निध्य में ये अन्नकूट महोत्सव होगा। इसमें बड़ी संख्या में भक्त अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। प्रभु वेंकटेश का मनो
.
प्रभु का होगा दिव्य श्रृंगार
मंदिर के प्रचार प्रमुख पंकज तोतला ने बताया कि प्रभु वेंकटेश, भगवती श्रीमहालक्ष्मी और रामानुज स्वामी को कई प्रकार की मिठाइयां, नमकीन, ड्राइफ्रूट, फल और राम भाजी के साथ ही इस समय पर आने वाले नए अन्न व सब्जियों से निर्मित व्यंजनों का भोग तैयार किया जाएगा।
सभी सामग्री देवस्थान पर ही तैयार की जाती है। साथ ही इन सामग्रियों को सुसज्जित कर प्रभु को सुंदर स्वरूप में अर्पित किया जाएगा। पूरे निज मंदिर में फूलों की रंगोली का गलीचे के साथ ही आकर्षक शृंगार भी किया जाएगा। अन्नकूट की समुचित व्यवस्थाओं के लिए अनंत श्रीविभूषित श्रीमद् जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज ने श्री वेंकटेश मंदिर ट्रस्ट कमेटी के मंत्री रवींद्र धूत और संयोजक के रूप में महेंद्र नीमा, सूर्यप्रकाश झंवर, पवन व्यास, मनोज कुइया को मनोनीत किया गया है।
प्रसादी के लिए रहेगी खास व्यवस्था
सभी कामों के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है। व्यवस्था के लिए लगभग 400 कार्यकर्ता अपना सहयोग देंगे। बुजुर्गों व नीचे बैठने में जो सक्षम नहीं है उनके लिए टेबल कुर्सी व अन्य सभी भक्तों के लिए पटिये पर भोजन प्रसादी जीमने की व्यवस्था की है।