मृतक कुलदीप हाड़ा की फाइल फोटो।
देवास में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में एक 35 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 5 बजे की है। मक्सी रोड पर हुए इस हादसे में कुलदीप हाड़ा को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
.
जानकारी के अनुसार कुलदीप सुमराखेड़ी कंजर नाका का रहने वाला था। वह सड़क पार कर रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के समय कुलदीप अपनी पत्नी के साथ टोंककला स्थित ससुराल में था।
एक बच्चा का पिता था कुलदीप कुलदीप की सास ने उसे सड़क पर बेहोश पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुलदीप का एक बच्चा भी है और वह खेती का काम करता था।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मंगलवार को ही जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी है।