एक आइडिया जो बदल दे दुनिया! 4 महीने में मिर्च की खेती से किसान ने कमाए 4 लाख..आप भी जानें मुनाफे का तरीका

Last Updated:

Mirchi se Munafa: सागर जिले के बहेरिया गांव के किसान प्रेमचंद पटेल ने उद्यानिकी विभाग की सलाह पर अचार मिर्च की खेती शुरू की और सिर्फ चार महीनों में 4 लाख की कमाई कर ली. वर्तमान में मिर्च के दाम 50 रुपये किलो तक मिल रहे हैं.

अनुज गौतम, सागर: सागर के छोटे से गांव में सरकारी विभाग से मिले आइडिया ने किसान की किस्मत बदल दी है. मात्र एक सीजन में ही किसान की दशा और दिशा दोनों अलग हो गई क्योंकि किसान ने उद्यानकी विभाग के सलाह पर पहली बार अचार मिर्च की खेती की थी जिसमें पिछले चार महीने में ही किसान चार लाख तक का मुनाफा कमा चुका है. इतना ही नहीं वर्तमान में उसे इस मिर्च के भाव₹50 किलो से ऊपर के मिल रहे हैं.

दरअसल सागर मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित बहेरिया गांव के प्रेमचंद पटेल सोयाबीन की खेती में लगातार नुकसान झेल रहे थे जिसमें उन्होंने दो-तीन साल से इस पारंपरिक फसलों की खेती के पैटर्न में बदलाव किया. जिसमें वह सेम गोभी मटर जैसी खेती कर रहे थे लेकिन इस बार उन्हें हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट के लोगों से मिर्च की खेती करने का मशवरा मिला. उन्होंने भी रिस्क लेकर मिर्च पर भरोसा दिखाते हुए इसकी तैयारी की इंदौर से मिर्च का बीज मंगवा कर नर्सरी तैयार की और फिर खेत में बेड तैयार किए ड्रिप मल्चिंग लगाई, फिर मिर्ची के पौधे ट्रांसप्लांट किए महज 50 दिन में ही इनमें फल आने शुरू हो गए थे.

हर हफ्ते एक एकड़ मिर्च के प्लॉट से 15 से 20 क्विंटल मिर्च निकल रही है और वर्तमान में इस मिर्च की कीमत 50 रुपया किलो थोक के भाव में मिल रहे हैं. अगस्त के पहले सप्ताह से ही तोडाय शुरू हो गई थी शुरुआत में 8 से 10 दिन में हार्वेस्टिंग हो रही थी. लेकिन अब हफ्ते में होने लगी है सागर से ललितपुर झांसी चित्रकूट व्यापारी आकर मिर्च खरीद कर ले जा रहे हैं.

किसान प्रेमचंद पटेल ने बताया की मिर्ची की खेती करने में दूसरी फसलों की तुलना में लागत अधिक आती है क्योंकि जैसे ही हरवेस्टिंग होती है इसमें फूल और फल की दवा का छिड़काव करना पड़ता है और यह दवा काफी महंगी होती है इसमें कई तरह के रोग भी बहुत जल्दी लगते हैं. इसलिए अच्छे से निगरानी करने के साथ समय-समय पर दवा का स्प्रे करना पड़ता है ताकि इसमें फलन लगातार होता रहे अगर इसका ध्यान नहीं देंगे, तो लागत निकालना भी मुश्किल हो जाती है लेकिन अच्छे से रखरखाव किया तो यह फसल 8 महीने तक चलती है. जिसकी वजह से किसान के लिए यह लगातार नगद फसल के रूप में काम करती है.

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें

homeagriculture

4 महीने में मिर्च की खेती से किसान ने कमाए 4 लाख..आप भी जानें मुनाफे का तरीका

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *